रामनगर – (समीक्षा) केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत बाघों के संरक्षण के लिए निकली गयी रैली के समापन के मौके पर रामनगर पहुंचे थे | जहाँ उन्होंने रामनगर मे टाइगर सफारी बनाने की तैयारी की बात कही | उन्होंने कहा इससे पहले पाखरो में टाइगर सफारी बनाने की घोषणा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की थी | जिसके तहत वहां काम शुरू हो चुका है | अब रामनगर में ढेला रेस्क्यू सेंटर के पास भी टाइगर सफारी बनेगी | इसके लिए उन्होंने सभी जरुरी औपचारिकतायें पूरी कर ली है | इसके लिए रामनगर से विधायक प्रतिनिधि मदन जोशी ने ढेला में टाइगर सफारी के लिए चल रही पूरी कार्यवाही की जानकारी मंत्री को दी | जिसके बाद मंत्री ने राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से फ़ोन पर वार्ता की | इसी क्रम में पर्यावरण मंत्री ने कहा कि जंगल में रहने वाले सभी ग्रामीणों को बाहर लाया जायेगा जिससे उन्हें किसी भी प्रकार की प्राथमिक जरूरतों के लिए समस्यां न हो | विस्थापन के लिए सभी परिवारों को 15 लाख रूपए दिए जायेंगे | इससे पहले विस्थापन के लिए 10 लाख रूपए दिए थे जो अब बढ़कर 15 लाख कर दिया है | विस्थापन से पहले वन विभाग या राज्य सरकार ग्रामीणों को जमींन दिलाएगी | टाइगर सफारी बनने से रामनगर में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी जिससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे |
Related Posts
हल्द्वानी- हल्द्वानी में 16 तक रोजाना साढ़े पांच घंटे होगी बिजली कटौती
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- कालाढूंगी रोड चौराहा बिजलीघर से जुड़े फीडरों में विद्युतीकरण कार्य के चलते 16 नवंबर तक रोजाना…
विधायक ने फौजी मटकोटा में आयोजित खेल प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को किया समान्नित….
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-स्पोर्ट्स: ए वे ऑफ लाइफ एवं इमामी लिमिटेड के सौजन्य से फौजी मटकोटा रुद्रपुर में आयोजित खेल…
रुद्रपुर: सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप, पिता-पुत्र समेत 4 झुलसे, दो की हालत गंभीर
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर: सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप, पिता-पुत्र समेत 4 झुलसे, दो की हालत गंभीर रुद्रपुर। कृष्णा कॉलोनी…
