काशीपुर में किया गया, दो संदिग्ध यूवकों को गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-(सुनील शर्मा)  काशीपुर एसपी प्रमोद कुमार ने दो संदिग्ध यूवकों को गिरफ्तार किया | कोतवाली परिसर में एसपी ने खुलासा करते हुए एसओजी को बताया प्रभारी एसआई कमलेश भट्ट अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान किसी घटना को अंजाम देने के इरादे से घूम रहे दो युवकों को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के करने पर दोनों ने अपने नाम अब्दुल रजा मंसूरी निवासी बरखेड़ा पांडे और रिजवान सैफी निवासी बांसखेड़ा थाना आईटीआई बताया। तलाशी लेने पर मंसूरी के कब्जे से एक तमंचा 12 बोर, तीन तमंचे 315 बोर और 6 जिंदा कारतूस बरामद हुये। वहीं रिजवान सैफी के कब्जे से एक तमंचा 12 बोर और 4 जिंदा कारतूस बरामद हुये। पुलिस ने दोनों आरोपियों का आर्म्स एक्ट में चालान कर कोर्ट में पेश किया है। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया । पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह ठाकुरद्वारा क्षेत्र के तसलीम नामक व्यक्ति से तमंचे खरीद कर काशीपुर में ऊंचे दामों में बेचते थे। एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपियों ने कई लोगों को अवैध असलहे बेचे है, जो उनके फोन में रिकॉर्ड है। जिनकी जांच की जा रही है। साथ ही आरोपियों के अपराधिक मामले भी खंगाले जा रहे है। पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी, एसआई कमलेश भट्ट एसओजी कांस्टेबल कैलाश तोमक्याल, विनय कुमार, गिरीश कांडपाल, राजेंद्र कश्यप, दीपक कठैत शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *