हल्द्वानी। रेलवे विभाग की ओर से वनभूलपुरा क्षेत्र के लोगों को बेदखली का नोटिस मिलने के बाद प्रभावित व्यक्ति को अदालत से स्टे दिलाने के लिए महत्वपूर्ण सहयोग देने के लिए कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया का वनभूलपुरा के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। गुरुवार देर शाम लाइन नंबर 12 में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में लोगों ने बल्यूटिया का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान लोगों का कहना था कि वह नोटिस मिलने के बाद से काफी परेशान थे। उन्हें कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा था। लोगों ने कहा कि बल्यूटिया उनके लिए फरिश्ता बनकर सामने आए हैं। बल्यूटिया ने स्वागत करने वाले लोगों का आभार जताते हुए कहा कि जब से लोगों को नोटिस मिले तब से उन्होंने विशेषज्ञों से मिलकर वास्तविकता की जानकारी जुटाई। मुझे पता चला कि न्यायालय से ही उसका समाधान निकल सकता है। इस बीच कई लोगों ने उनसे संपर्क भी किया। उन्होंने कहा कि लोगों की मदद के लिए उनसे जो बन पड़ेगा वह आगे भी करेंगे। स्वागत करने वालों में पूर्व कांग्रेस सचिव शराफत अली खान, वसीम अली, हसनैन खातिबी, रेहान शाह, शरीफ अहमद, जाकिर हुसैन, सलीम सैफी, मो. एहसान आदि शामिल रहे।
Related Posts
आठ परिवारों को घर खाली करने का नोटिस जारी दरारों की जद में आया कर्णप्रयाग…..
ख़बर शेयर करें -जोशीमठ के बाद अब दरारों की जद में आया कर्णप्रयाग,आठ परिवारों को घर खाली करने का नोटिस…
ओवरलोड वाहनों पर उधमसिंहनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 8 वाहनों को ओवरलोड में किया सीज…..
ख़बर शेयर करें -वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर के आदेशानुसार जनपद में ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध चलाए जा रहे …
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी लोक सिंह चीमा के कार्यालय का हुआ शुभारंभ
ख़बर शेयर करें -काशीपुर-(सुनील शर्मा) भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा के चुनाव कार्यालय का आज विधिवत मंत्रोच्चार…
