एकतरफा प्यार, नाबालिग किशोरी भेंट चढ़ी, जंगल से शव बरामद

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी (शेर अफगन) इश्क मुश्क छपाये नहीं छुपता यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन जब इश्क एकतरफा हो तो वो जानलेवा केसे बन जाता है, यह आज हल्द्वानी में दो युवकों ने बता दिया इश्क में पागल दो सिरफिरे प्रेमियों को जब नाबालिग किशोरी ने मना किया तो दो युवकों ने मिलकर प्रेमिका की हत्या कर दी। आपको बता दे प्रेमियों की निशानदही पर पुलिस ने जंगल से शव बरामद कर लिया है और दोनों युवकों से पूछताछ चल रही है।बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के मोहम्मदी चौकी निवासी 15 वर्षीय किशोरी निदा खान 29 सितंबर को घर से लापता हो गई थी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी जब किशोरी का कुछ पता नहीं लगा तो उन्होंने बनभूलपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।

पुलिस द्वारा जांच पड़ताल में दो युवकों का नाम सामने आने लगा। पुलिस ने तब दोनों युवकों से सख्ती से पूछताछ की तो उनके बयान पर किशोरी का शव लइंदिरा नगर फाटक में जंगल में बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, माना जा रहा है कि नाबालिग किशोरी की गला दबाकर हत्या की गई है। युवकों ने बताया कि मृतक से उनका प्रेम था, परंतु लड़की द्वारा स्वीकार नहीं करने पर उसकी हत्या कर दी। दोनों युवक बनभूलपुरा थाना क्षेत्र निवासी हैं और अलमारी बनाने का कार्य करते हैं।

जंगल से शव बरामद होने पर क्षेत्र में सनसनी मच गई। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी और अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया और मौके से कई चीजों को सैंपल के तौर पर एकत्रित किया। सीओ सिटी शांतनु परासर ने बताया कि किशोरी की हत्या के पीछे एकतरफा प्यार की कहानी प्रतीक हो रही है। पूरी तरह पूछताछ के बाद मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *