काशीपुर (सुनील शर्मा)- काशीपुर में कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष एवं उत्तराखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत काशीपुर पहुंचे। काशीपुर पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया । प्रेस वार्ता में हरीश रावत ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में काशीपुर से कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव लड़ेगे। और जिस तरीके से कांग्रेस ने पंजाब में एक दलित कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनाकर नया इतिहास बनाया है, उसी प्रकार काशीपुर में भी होगा | उन्होंने लखीमपुर मामले पर कहा कि किसान और लोकतंत्र विरोधी सरकार के खिलाफ बाजपुर से सीतापुर तक मार्च निकाला जाएगा। और केंद्र सरकार से मांग है कि तीन कृषि कानून को तत्काल रद्द किया जाए । लखीमपुर खीरी में किसान कृषि कानून का विरोध कर रहे थे कि इसी दौरान किसानों को कुचल कर मारा गया। यह हत्या है इसमें केंद्रीय राज्य मंत्री और उनके बेटे दोनों शामिल हैं। अब इस मार्च का उद्देश्य लोकतंत्र, किसान और खेती बचाना अति आवश्यक है। वहीं उन्होंने कहा दुर्भाग्य है कि उत्तराखंड सरकार किसानों और विद्युत कर्मचारियों के साथ घोर अन्याय कर रही है। यह लोकतंत्र पर प्रहार है| इसी क्रम में रावत ने कहा धान की कटाई शुरू हो है लेकिन क्रय केंद्र पूरी तरीके से नहीं खोले गए हैं, जिसे तत्काल खोला जाना चाहिए। इसके साथ ही अन्य प्रदेश में गन्ने का दाम तय कर दिया गया है | तो यहां पर भी तत्काल मूल्य तय किया जाए। प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अव्यवस्थाओं पर भड़क उठे।
Related Posts
विकास कार्यों के भुगतान न होने पर जिला पंचायत में लगा ताला
ख़बर शेयर करें -गोपेश्वर – (भरत सिंह गड़िया) जिला पंचायत चमोली के जिला निधि से करवाए गए विकास कार्यों के…
विधायक शिव अरोरा ने रुद्रपुर छात्र संघ चुनाव में विजेयी प्रत्याशी सचिव सचिन वर्मा, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अभिषेक चंद्रा का अपने कार्यालय पर स्वागत किया…..
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- सरदार भगत सिंह महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव आज में आज परिणाम आया तो वही विजेयी…
भारतीय जनता पार्टी के तमाम कार्यकर्ता कांग्रेस में हुए शामिल
ख़बर शेयर करें -काशीपुर-(सुनील शर्मा) आज द्रोणा सागर रोड स्थित कांग्रेस नव चेतना भवन में कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित…
