वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह का हुआ समापन

ख़बर शेयर करें -

https://youtu.be/yAu-9xhnK6o

लालकुआ-(जफर अंसारी)  लालकुआ विधानसभा क्षेत्र में डौली रेंज कार्यालय वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह के समापन पर आयोजित गोष्ठी में वन विभाग ने क्षेत्रवासियों से वन्य प्राणियों के संरक्षण की अपील की गई । वनों में रहने वाले जीव जंतुओं व पशु पक्षियों के लिए वन ही उनका घर है मनुष्य के लिए वन प्रकृति का ऐसा वरदान है, जिस पर उसका अस्तित्व, उन्नति और समद्धि निर्भर है | वन्य प्राणियों से प्राकृतिक संतुलन बना रहता है। लेकिन औद्योगिकरण और बढ़ती जनसंख्या के कारण वन क्षेत्र सिमटते चले जा रहे है, इसके कारण वन्य जीवों की प्रजाति नष्ट होने लगी है | वन्य जीवों का नष्ट और विलुप्त होना हमारे लिए खतरे का संकेत है |

मानव जाति को अपना अस्तित्व बनाए रखना है तो पर्यावरण को संतुलित रखना होगा। वहीँ क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी ने कहा वन्य जीवों को सुरक्षित रखना पर्यावरण के लिए आवश्यक है | पूरे देश में वन्य जीवों का संरक्षण करने के लिए राष्ट्रीय उद्यान और अभ्यारण्यों की स्थापना की गई है उन्होंने कहा कि पर्यावरण के लिए पॉलिथीन सबसे हानिकारक है| जल्दी पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। इसी क्रम में कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के बरिष्ठ भाजपा नेता मनोज पाठक ने कहा वन्य जीवों के संरक्षण के लिए सरकार की ओर से प्रयास किये जा रहे हैं, परन्तु अभी भी इस दिशा में सुधार की आवश्यकता है | जीवों की तस्करी करने वालों के लिए सख्त कानून बनाना चाहिए | पर्यावरण को हानि पहुंचाने वाले उद्योगों की स्थापना के लिए सुरक्षात्मक उपायों को कानूनन अनिवार्य बनाया जाना चाहिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *