काशीपुर-(सुनील शर्मा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड, ऋषिकेश दौरे पर कांग्रेसियों में दिखी नाराज़गी | वहीँ काशीपुर कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल ने उन पर विकास का झुनझुना थमाने का आरोप लगाया | इस दौरान संदीप सहगल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने महाराणा प्रताप चौक पर एक घंटे का मौन व्रत रख अफसोस दिवस मनाया। इस दौरान अध्यक्ष संदीप सहगल ने कहा पीएम का ऋषिकेश दौरा निराशाजनक है। पीएम आम जनता को राहत देने के बजाए पूरे कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की आपसी गुटबाजी और उनका नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए हर संभव कोशिश करते रहे। और प्रदेश की बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई चरम पर है, किसान सड़कों पर बैठे हैं। अफसरशाही से जनता त्रस्त है। इन मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कुछ न कहना उत्तराखंड की जनता के लिए अपमानजनक है। जिसका जवाब जनता भविष्य में होने वाले चुनाव में देगी। सहगल ने कहा हिंदुत्व को अपना मसीहा बताने वाली भाजपा सरकार के सत्ता में होते हुए जिस प्रकार कश्मीर में आतंकवादि हिंदुओं की हत्या कर रहे है। वह बहुत ही दुर्भाग्य पूर्ण है। वह इसकी घोर निंदा करते हैं। इस मौके पर अरुण चौहान, अलका पाल, महेंद्र बेदी, नितिन कौशिक, विमल गुड़िया, मुशर्रफ हुसैन, सरित चतुर्वेदी, राशिद फारुखी, रोशनी बेगम, महेंद्र चौधरी, सुहेल खान, राहुल खान आदि मौजूद थे।
Related Posts
महंगाई का विरोध, केंद्र सरकार का पुतला दहन
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- (जफर अंसारी) हल्द्वानी के बुध पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगातार बढ़ रही महंगाई के खिलाफ…
रुद्रपुर के जादूगर देवाशीष मंडल को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिला अनूठा सम्मान….
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- उत्तराखंड के प्रसिद्ध जादूगर देवाशीष मंडल ने अपनी जादूगरी कला से देशभर में पहचान बना ली…
मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम प्रशिक्षण शिविर 2021 का किया गया। आयोजन
ख़बर शेयर करें – काशीपुर (सुनील शर्मा) काशीपुर के मानपुर रोड स्थित उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज प्रेक्षागृह में { मेरा…
