काशीपुर – (सुनील शर्मा) केबिनेट मंत्री और भाजपा विधायक यशपाल आर्य संजीव आर्य और हरेंद्र सिंह लाडी सहित तमाम भाजपाइयों ने कांग्रेस में शामिल होकर कांग्रेस की विचारधारा को अपनाते हुए मिशन 2022 चुनाव को फतेह करने के लिए सम्मिलित होते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी ने महाराणा प्रताप चौक पर समस्त कांग्रेस जनों ने आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण किया | कार्यक्रम के दौरान तमाम कांग्रेस वक्ताओं ने हर्ष जताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का कुनबा यशपाल आर्य के आने से और भी बड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी की कुरीतियों को नकारते हुए यशपाल आर्य का आगमन कांग्रेस पार्टी के लिए शुभ संकेत है | वक्ताओं ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी श्री देवेंद्र सिंह यादव एवं नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए तथा भविष्य में होने वाला चुनाव पार्टी के प्रदेश स्तरीय नेताओं के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा कर जश्न का माहौल मनाया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट अरुण चौहान, मनोज जोशी एडवोकेट, मुक्ता सिंह, किसान कांग्रेस कमेटी महानगर अध्यक्ष शशांक सिंह, डॉक्टर दीपिका गुड़िया तेरे विमल गुड़िया, अलका पाल , गौतम मेहरोत्रा, इन्दु मान,आदि तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Related Posts
शहर में धूमधाम से मनाया गया 74 वां गणतंत्र दिवस……
ख़बर शेयर करें -बच्चों ने रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मोह लिया सबका मन…. हल्द्वानी- हल्द्वानी में 74 वां…
हल्द्वानी मेयर गजराज ने अपने घर में लगाया स्मार्ट मीटर….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी– हल्द्वानी में आज़ से बिजली स्मार्ट मीटर लगने शुरू हो गये है, सबसे पहला स्मार्ट मीटर…
रुद्रपुर जिला होमगार्ड कमांडेंट मुख्यालय में होमगार्ड महिला जवानों की हाइट और वेट की प्रक्रिया की गई प्रारंभ……….
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-होमगार्ड जिला कमांडेंट कैंम्प रुद्रपुर में महिला होमगार्ड की हाइट और वेट की भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की…
