काशीपुर– (सुनील शर्मा) काशीपुर में प्रयास मानव विकास सोसायटी अपनी टीम के साथ कुष्ठ आश्रम पहुंची | उन्होंने वहां आसपास की झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे निर्धन-असहाय लोगों को खीर तथा कैडी वितरित की । प्रयास मानव विकास सोसायटी की अध्यक्ष वंदना चौधरी ने कहा कि झुग्गी में रह रहे बच्चों का सर्वे किया गया | जिसके साथ ही उन सभी को पर्यावरण भिक्षावृत्ति और नशे के खिलाफ भी जागरूक किया गया और बच्चों को नशा न करने के लिए जागरूक किया | उन्होंने वहां के बच्चों को एक अनमोल तोहफा भी दिया | वंदना चौधरी ने वहां के लगभग दो दर्जन बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करने की घोषणा की और साथ ही उन्होंने कहा हम बच्चों की आर्थिक सहायता के लिए हर संभव प्रयास करेंगे | प्रयास मानव विकास सोसायटी की टीम नशे के प्रति लोगों को जागरूक करती है | आज की युवा पीढ़ी जो नशे से ग्रसित होती जा रही है उनको नशे के खिलाफ जागरूक करना इस टीम का काम है | इस मौके पर महासचिव मोनिका चौधरी, उपाध्यक्ष श्वेता सिंह, एडवोकेट नीरज खुराना, विराज सिंह, इशिका, मुस्कान ठाकुर, बंटी, बंदिनी चौधरी आदि टीम के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Related Posts
अतिक्रमण से निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने शुरू किया अतिक्रमण हटाओ अभियान
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी-(आरिश सिद्दीकी) नगर निगम हल्द्वानी- काठगोदाम व प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों के बुलंद हौसलों को तोड़ने के लिए…
आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए पुलिस व अर्धसैनिक बलों के जवानों को दी श्रद्धांजलि
ख़बर शेयर करें -काशीपुर ( सुनील शर्मा )काशीपुर आम आदमी पार्टी ने नगर निगम परिसर में स्थित शहीद स्मारक पार्क…
मंडी बोर्ड के चेयरमैन गणेश जोशी ने मण्डी निदेशालय पहुंचकर उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड की ली समीक्षा बैठक…..
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि मण्डी समितियां किसानों के कल्याण के लिए बनी हैं न…
