आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए एसडीएम से की गयी मुलाकात

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर– (एम सलीम खान) सरकार ,प्रशासन और अनेक समाजसेवी संगठन जगह-जगह राहत सामग्री वितरित करने पर लगे हुए हैं । लेकिन रुद्रपुर के वार्ड नंबर 10 ठाकुरनगर क्षेत्र में अब तक राहत पैकेज नहीं मिल पाया। जिसको लेकर आज वरिष्ठ भाजपा नेता विकास शर्मा के नेतृत्व में मोहल्ले के लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम प्रत्युष सिंह से मुलाकात की और राहत पैकेज उपलब्ध कराने की मांग की। भाजपा नेता मनोज शर्मा  ने कहा कि सरकार निरंतर प्रयासरत है कि आपदा में प्रभावित हर व्यक्ति को सहायता उपलब्ध कराया जा सके । सरकार के प्रयासों के बाद भी अभी भी कई क्षेत्र अधूरे हैं ,लेकिन सरकार हर क्षेत्र के हर प्रभावित व्यक्ति तक राहत सामग्री उपलब्ध कराएगी । इसको लेकर मनोज शर्मा ने एसडीएम से वार्ता की ,और उन्हें ठाकुर नगर में राहत पैकेज उपलब्ध कराने की बात की। जिस पर एसडीएम ने आश्वस्त किया कि जल्द ही ठाकुरनगर में प्रत्येक प्रभावित को राहत पैकेज उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान सतपाल गंगवाल ,सुरेश विश्वास ,हरजीत राठी, अखिल विश्वास ,संदीप बाल्मीकि ,चंदन सक्सेना, सपना रानी, मनोज शर्मा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *