आम आदमी पार्टी ने किया धरना प्रदर्शन, 5 साल में किए गए पांच विकास कार्यों की मांगी जानकारी

ख़बर शेयर करें -

 

 

लालकुआँ (ज़फर अंसारी) आम आदमी पार्टी ने लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी विधायक नवीन दम्का से जवाब माँगते हुए आप कार्यालय के समक्ष धरना देते हुए विधायक से 5 साल में किए गए पांच विकास कार्यों की जानकारी मांगी। इस दौरान आम आदमी पार्टी नेता दीपक पांडेय ने कहा कि भाजपा के विधायक नवीन दुम्का ने चुनाव मे जो वादे किये थे वो अभी तक पूरे नही किये गये है वही बिन्दुखत्ता को राजस्व गाँव की माँग बरसो से लटकी पड़ी है नगर पंचायत का सीमा विस्तार भी अभी तक नही किया गया है वही अधर मे लटका हल्दूचौड़ आयुर्वेदिक चिकित्सालय का निर्माण कार्य भी वर्षो बीत जाने के बाद भी डबल इंजन सरकार मे नही किया जा सका है। भाजपा ने पाँच वर्षो मे जनता को ठगने का कार्य किया है विकास कोसों दूर तक कही भी नजर नही आ रहा है पाँच सालों में प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था बदहाल हो गई, बेरोजगारी निरंतर बढ़ती जा रही है । महंगाई बेकाबू हो चुकी है आये दिन पेट्रोल, डीजल के दाम आसमान छू रहे है जिसका जवाब जनता आगामी चुनाव मे देगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *