रुद्रपुर (एम सलीम खान) (बीस से अधिक मरीजों को नजदीक के अस्पताल किया गया शिफ्ट) पुणे महाराष्ट्र के अहमदनगर में बीते शनिवार को एक सरकारी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भीषण आग लग गई। वहां भर्ती दस कोविड मरीजों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोगों बुरी तरह घायल हो गए। बताया जा रहा है गहन चिकित्सा कक्ष आईसीयू में सुबह लगभग 11 बजे भीषण आग लग गई, बताया जा रहा यहां कोविड 19 के बीस मरीजों का उपचार चल रहा था। वही बीस से अधिक लोगों को नजदीक के एक अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। मृतकों की संख्या ओर बढ़ाने की आशंका जताई जा रही है। अहमदनगर नगर निगम के अग्निशमन विभाग के मुख्य अधिकारी शंकर मिसाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल कर्मी वहां पहुंचे और बचाव एवं आग पर काबू के लिए अभियान शुरू किया। मिसाल ने बताया कि लगभग 11.30 बजे आग पर काबू पा लिया गया और इस हादसे का कारण शार्ट सर्किट हो सकता है। वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर शौक व्यक्त किया है। मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र के अहमदनगर के एक अस्पताल में आग लगने से हुएं लोगों की मृत्यु से बेहद दुखी हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना है। उन्होंने हादसे में घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
Related Posts
लाभार्थियों को पेंशन योजनाओं का लाभ पारदर्शिता पूर्ण और समय से मिले-रजनी रावत
ख़बर शेयर करें -सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए दिशा-निर्देश पौड़ी– 05 मई 2025: उपाध्यक्ष, समाज कल्याण योजनाएं…
महाविद्यालय जयहरीखाल में अर्थशास्त्र विभाग द्वारा राष्ट्रीय किसान दिवस 2023 पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया…..
ख़बर शेयर करें -जयहरीखाल- महाविद्यालय जयहरीखाल में अर्थशास्त्र विभाग द्वारा राष्ट्रीय किसान दिवस 2023 पर “स्थाई खाद्य सुरक्षा और लचीलेपन…
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को मिली एसी बस और ट्रेन के थर्ड एसी कोच में यात्रा करने की सुविधा, शासनादेश हुआ जारी……
ख़बर शेयर करें -देहरादून- उत्तराखंड सरकार राज्य के खिलाड़ियों के हितों के लिए लगातार कई अहम निर्णय ले रही है।उत्तराखंड…
