रुद्रपुर (एम सलीम खान) (कासगंज में विवाहिता से सामुहिक बल्तकार आरोपी युवक फरार) यूपी कासगंज उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक विवाहिता को पांच लोगों ने बंधक बनाकर उसके साथ सामुहिक बल्तकार किया। यह घटना कासगंज के रामजीत गांव की है। पीड़ित विवाहिता ने इस मामले में अपने गांव के ही पांच युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना करीब सात बजे की है कि रामजीत गांव की रहने वाली एक विवाहिता महिला बाजार से घर लौट रही थी।इसी दौरान उसके गांव के ही रहने वाले पांच युवकों ने उसे बंधक बनाकर पास के खेत में ले गए। जहां बारी बारी इन युवकों ने विवाहिता से दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद पांच युवकों ने मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी और वहां से फरार हो गए। वही महिला जब देर रात तक घर नहीं पहुंची तो उसके पति सहित अन्य ग्रामीण ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। करीबन आठ बजे गांव के रहने वाले व्यक्ति को खेत में किसी महिला के रोने की आवाज सुनाई दी इस पर उसने करीब जाकर देखा तो खेत में महिला रो रही थी। महिला ने सारी आपबीती उसे सुनाई। उसने महिला के परिजनों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद महिला के परिजन पुलिस को साथ लेकर घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल स्थल का निरीक्षण किया और महिला से सारी जानकारी जुटाई। पुलिस ने महिला का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया। मेडिकल रिपोर्ट में महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। वही पुलिस ने महिला की तहरीर पर पांच युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर पांच युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल पांचों युवक फरार है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
Related Posts
प्रत्येक वर्ष 22 मई को मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस……
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा जैव विविधता के विषय को समझाने और जागरूकता के लिए प्रत्येक वर्ष…
यूकेडी का प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन…….
ख़बर शेयर करें -देहरादून- उत्तराखंड क्रांति दल के द्वारा एक भव्य रैली का आयोजन किया गया अधिकारों की लड़ाई लड़ने…
रुद्रपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 80 लीटर कच्ची शराब बरामद, 2500 किलो लहन व भट्टी नष्ट
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 80 लीटर कच्ची शराब बरामद, 2500 किलो लहन व भट्टी…
