रुद्रपुर (एम सलीम खान) वरिष्ठ कांग्रेस नेता विकास बैरागी के निधन पर कांग्रेसियों ने जताया दुख दी श्रद्धांजलि राज्य के पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री और प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष तिलक राज बेहड़ ने कहा है कि कांग्रेस नेता विकास बैरागी के निधन से कांग्रेस और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई संभव नहीं है बेहड ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके परिवार के अन्य लोग भी स्वर्गीय बैरागी के पद चिन्हों पर चलते हुए कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे बेहड स्वर्गीय विकास बैरागी के निधन के बाद आयोजित ब्रह्मभोज में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे थे इस अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा ने भी स्वर्गीय विकास बैरागी को कांग्रेस का निष्ठावान समर्पित और ईमानदार कार्यकर्ता बताते हुए उनके निधन से कांग्रेस को अपूरणीय क्षति बताया शर्मा ने कहा कि उनकी पुत्री निगम पार्षद बबीता बैरागी और उनके पुत्र मानस बैरागी कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे इस अवसर पर महानगर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष संजीव रस्तोगी महानगर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मोनिका ढाली एनएसयूआई के महानगर अध्यक्ष चेतन भट्ट निगम पार्षद प्रीति साना उमा सरकार नितिन कुमार देबू कोली प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के सचिव रामाधारी गंगवार कांग्रेस नेता अनिल शर्मा सहित बड़ी संख्या में अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Related Posts
महानगर कांग्रेस ने धूमधाम से मनाई पंडित जवाहरलालनेहरू की जयंती……
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर- महानगर कांग्रेस कमेटी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती धूमधाम से…
रुद्रपुर उधम सिंह नगर आबकारी कार्यालय में आबकारी अधिकारी अशोक मिश्रा को विजिलेंस टीम ने 70000 रुपए की रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार…..
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- रुद्रपुर आबकारी कार्यालय में विजिलेंस का छापा में आबकारी अधिकारी अशोक मिश्रा को 70000 रुपए की…
धूमधाम सेे मनाया गया श्री बालाजी पावन धाम मंदिर का 23वां वार्षिक उत्सव….
ख़बर शेयर करें -धूमधाम के साथ मनाया गया 23वां वार्षिक उत्सव…. काशीपुर- काशीपुर में शनिवार को मोहल्ला लोहरियान स्थित श्री…
