रुद्रपुर (एम सलीम खान) मासूम कव्वालों ने मचाई धूम झूम उठे मुरीद (शाह वली उल्लाह रहमतुल्लाह का 48वा उर्स मुबारक धूमधाम से मनाया गया) हज़रत के मुरीदों ने दरगाह पर चादर पोशी कर मन्नतें मांगी। वही जिन लोगों की मन्नतें पूरी हुई उन्होंने भी चादर पोशी कर हजरत को सलामी दी। बाद नमाजे ईशा महफिलें समा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मासूम कव्वाल पार्टी ने मनकवत पेश की और लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान उन्होंने मेरे अंगना मोइद्दीन आयो,हक मोइन या मोइन क़व्वाली पेश कर वहां मौजूद लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उधर ईदगाह मैदान में लगे मेले में लोगों ने हवाई झूले, बिजली की रेल, हलवा पराठा, आदि का लुफ्त उठाया। इसके अलावा मेले में लगी विभिन्न दुकानों पर जमकर लोगों ने खरीदारी की। इस दौरान आम आदमी पार्टी अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष हाजी मुकीम कुरैशी, मीडिया प्रभारी असगर रज़ा, पूर्व सभासद नूर अहमद, सैयद अकिल मियां, गद्दी नशीन नन्हे साहब,रह ईस अहमद, दानिश सैफी,मौ अहमद, नाजिश खान, सद्दाम अंसारी,वली मोहम्मद, सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
Related Posts
डी एस बी परिसर में शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा….
ख़बर शेयर करें -नैनीताल –आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत कुमाऊँ विश्वविद्यालय के डी एस बी परिसर में शिक्षकों,…
ऊधम सिंह नगर पुलिस ने लगाया निशुल्क नेत्र जांच शिविर……..
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टीसी महोदय के आदेशानुशार पुलिस अधीक्षक अपराध /यातायात…
जल्द ही होगी जमरानी बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक-अजय भट्ट….
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-केंद्रीय रक्षा और पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट के ड्रीम प्रोजेक्ट जमरानी बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना की अंतिम…
