रुद्रपुर (एम सलीम खान) बैंकिंग न्यूज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचेंगे रामपुर करोड़ों की सौगात देंगे रामपुर यूपी- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक दिवसीय दौरे पर रामपुर जिले आ रहें हैं। माना जा रहा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ रामपुर जिले को करोड़ों रुपए की सौगात देंगे। वही सीएम योगी के इस दौरे को जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है।जिसका मुख्य कारण यह है कि रामपुर जिला सपा के कद्दावर नेता मौ आज़म खां का गढ़ है। हालांकि सपा नेता मौ आज़म खां इस समय जेल में बंद है। उन पर कई संगीन मामले चल रहे हैं। वही सीएम योगी आदित्यनाथ के इस दौरे को लेकर समाजवादी पार्टी सहित अन्य राजनीतिक दलों का मानना है कि सीएम योगी विधानसभा चुनाव से पहले यह आकर रामपुर की जनता का चुनावी मुड़ जानना चाहते हैं। भाजपा के लिए रामपुर की विधानसभा सीट बड़े मायने रखती है। हालांकि मौजूदा समय में इस सीट पर सपा का कब्जा है। सपा के कद्दावर नेता मौ आज़म खां की पत्नी तनजीन फातिमा शहर विधायक हैं। जबकि आज़म खां खुद सांसद हैं और उनके बेटे अब्दुल्ला आज़म रामपुर जिले की स्वार सीट से विधायक हैं। वही कांग्रेस और अन्य भाजपा विरोधी दल सीएम के इस दौरे पर नजर बनाए हुए हैं। सीएम योगी 11 बजे तक हैलीकॉप्टर से रामपुर जिला पहुंचेंगे और रामपुर की जनता को करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे।
Related Posts
धीमरखेडा के लापता युवक विशाल कुमार की सर कांटी लाश मिलने से सनसनी
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर (एम सलीम खान) (धीमरखेडा के विशाल कुमार की सर कांटी लाश मिलने से सनसनी)-(पुलिस ने विशाल…
स्वास्थ्य मंत्री जनपदों में सोमवार से बांटेंगे नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र….
ख़बर शेयर करें -देहरादून- सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत सोमवार से जनपदों में चयनित नर्सिंग अधिकारियों को…
मेयर ने नगर निगम और अपने निजी कार्यालय पर लगवाया स्मार्ट मीटर….
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- जिले में पुराने मीटर के स्थान पर स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर चल रहे अभियान के…
