रुद्रपुर (एम सलीम खान) विधायक राजकुमार ठुकराल ने वार्ड नंबर 6 के आपदा प्रभवित परिवारों को प्रदेश सरकार में दी जा रही निःशुल्क खाद्य सामग्री का वितरण किया। इस दौरान भाजपा विधायक ठुकराल ने कहा कि प्रदेश सरकार जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रही है। पिछले दिनों आई आपदा में तमाम लोगों को भारी नुकसान पहुंचा था। सरकार आपदा प्रभावितों को हरसंभव मदद पहुंचाने का प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा प्रभावितों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे है। ठुकराल ने कहा कि प्रदेश में आई आपदा ने कई इलाकों में हजारों लोगों को जीवन संकट में डाल दिया था। इस कठिन समय में सरकारी मशीनरी पहले ही दिन से प्रभावितों की मदद के लिए तत्परता से जुटी रही। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की ओर से लगातार कई दिनों तक लंगर चलाकर जरूरतमंदों को भोजन की व्यवस्था कराई गयी। इसके अलावा सरकार की ओर से निःशुल्क राशन किटों का वितरण लगातार किया जा रहा है। सरकार आपदा पीड़ितों के साथ खड़ी है। जरूरतमंदों की मदद के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होनंे कहा कि राशन वितरण का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान वार्ड पार्षद निमित शर्मा, समाजसेवी राधेश शर्मा,अशोक यादव, बंटी कोली आदि भी मौजूद थे।
Related Posts
हल्द्वानी में आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस और पैरामिलिट्री ने बनभूलपुरा, राजपुरा क्षेत्र में फ्लैट मार्च किया…..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- हल्द्वानी में आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस और पैरामिलिट्री ने बनभूलपुरा, राजपुरा क्षेत्र में…
विधायक शिव अरोरा ने खेड़ा बूथ संख्या 85 पर सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात…..
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- विधायक शिव अरोरा ने खेड़ा वार्ड नं 18 के बूथ संख्या 85 में प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी…
अधिकारियों के साथ सड़क पर उतरी नवनियुक्त डीएम, फ्लाईओवर और सड़क चौड़ीकरण के दिए निर्देश…..
ख़बर शेयर करें -डीएम वंदना ने फ्लाईओवर और सड़क चौड़ीकरण को लेकर अधिकारियों से हासिल की जानकारी…… हल्द्वानी – नैनीताल…
