रुद्रपुर (एम सलीम खान) यहां गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर की गई पांच रुपए की ठगी (पीड़ित की तहरीर पर पिथौरागढ़ पुलिस ने किया एक आरोपी को गिरफ्तार)-(एक आरोपी फरार पुलिस जुटी तलाश में) अल्मोड़ा धंधा है पर गन्दा है कि कहावत चरितार्थ हो गई। अल्मोड़ा में दो लोगों ने गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर एक महिला से करीब पांच लाख रुपए ठग लिए। वही पुलिस ने इन ठगों में से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक अन्य आरोपी फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जगह जगह दबिश दे रही है। बीती आठ नवंबर को जाजरदेव थाने के अंतर्गत रहने वाली तनुजा खड़ायत ने स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर बताया कि धर्मेंद्र जोशी पुत्र भवानी दत्त, निवासी भदेलवाडा पिथौरागढ़ व उसके साथी दीवाना कठायत पुत्र लक्ष्मण कठायत ने गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर उनसे पांच लाख रुपए लिए थे। लेकिन जब उनसे इस बारे में संपर्क किया गया तो वह उसे गुमराह करने लगे। इसके अलावा उनके पैसे वापस करने से इंकार करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ के निर्देश पर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि इस मामले में नामजद आरोपी धर्मेश को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि उसका दूसरा साथी दीवाना फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Related Posts
सरवती देवी मैमोरियल ट्रस्ट अध्यक्षः डॉ.रेनूशरण ने पूर्ण विधिविधान से पूजन कर मनाया तुलसी दिवस….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- सरवती देवी मैमोरियल ट्रस्ट अस्थायी कार्यालय, स्थित चौफला चौराहा तुलसी जंयती पर मां कोसोलह श्रंगार, धूप,…
27 पाउच अवैध कच्ची शराब सहित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…
ख़बर शेयर करें -बाजपुर-चौकी बननाखेड़ा थाना कोतवाली बाजपुर पुलिस द्वारा गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राजू पुत्र मौजी…
बैरागी अखाड़ों और शंकराचार्य को उत्तराखंड सरकार द्वारा भूमि आवंटन की शुरू की गई प्रक्रिया
ख़बर शेयर करें -हरिद्वार (वंदना गुप्ता) कुंभ मेले में बैरागी अखाड़ों और शंकराचार्य को उत्तराखंड सरकार द्वारा भूमि आवंटन की…
