रुद्रपुर (एम सलीम खान) (बैठक में कानून व्यवस्था, यातायात को सुगम बनाने पर किया विचार-विमर्श) रुद्रपुरजनपद ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने रुद्रपुर कोतवाली परिसर में कम्युनिस्ट लाइजिग ग्रुप (सीएलजी) की बैठक ली। वही बैठक में कानून व्यवस्था यातायात व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मौजूद लोगों ने व्यवस्था में सुधार के लिए अलग-अलग सुझाव दिए। उन सुझावों को पुलिस ने पूरा करने का भरोसा दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने बैठक में मौजूद लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। वही बैठक में मौजूद लोगों ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं व उनके निराकरण के संबंध में भी पुलिस को अवगत कराया। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डीएस कुंवर ने शीघ्र कार्यवाही किए जाने का भरोसा दिलाया। वही बैठक में नशे पर रोकथाम, संदिग्ध लोगों पर नजर बनाए रखने, बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन, यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने, अपराधियों पर लगाम कसने, धार्मिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, बड़े क्षेत्रों में पुलिस चौकियों स्थापित करने, सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रवेश करने पर चैकिंग करने, आपदा के दौरान बेहतर कार्य वाले पुलिस कर्मियों को पदक देने सहित कई अन्य मुद्दों को उठाया गया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर ममता बोहरा, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर अमित कुमार, कोतवाल रुद्रपुर के प्रभारी निरीक्षक विक्रम राठौर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतीश कापड़ी, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार,विनय मित्तल,अनुराग सिंह सहित,नदीम खान,कमल श्रीवास्तव, प्रमोद शर्मा, मनमोहन,गज्जल सिंह, गोविंद राय,कमल राणा, जाकिर,किशन मुंजाल, बाबू खान आदि मौजूद थे।
Related Posts
दीपक वाली ने की बुजुर्गों के लिए घोषित मुफ्त टिकट तीर्थ यात्रा फ्री लॉन्चिंग।
ख़बर शेयर करें -काशीपुर (सुनील शर्मा) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की देवभूमि…
वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में नेहा बिष्ट और सूरज मौर्य बने चैम्पियन….
ख़बर शेयर करें – हल्दूचौड़- लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ के नवम् दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का…
जीवन कौशल और प्रेरणा पर संगोष्ठी का आयोजन, युवाओं को मिला सफलता का मंत्र….
ख़बर शेयर करें -राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी, कोटद्वार में NSS व समाजशास्त्र विभाग की संयुक्त पहल कोटद्वार – राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी…
