काशीपुर (सुनील शर्मा) काशीपुर के किसानों को फसलों के लिए खाद नहीं मिलने पर कांग्रेसियों ने किसान सेवा समिति के प्रांगण पर धरना दिया। इस दौरान वक्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर किसानों की अनदेखी करने और समय से खाद नहीं मिलने का आरोप लगाया। दरअसल काशीपुर में महानगर किसान कांग्रेस कमेटी ने चीमा चौराहे स्थित दक्षिणी किसान सेवा समिति के प्रांगण में किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान किसान कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शशांक सिंह ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के साथ दोगलापन कर रही है। कहा कि किसानों को सही समय पर खाद न मिलने से उनकी फसलों को नुकसान हो रहा है। बढ़ती महंगाई के कारण आज प्रत्येक नागरिक भाजपा सरकार से परेशान और हताश है। कांग्रेस नेत्री मुक्ता सिंह ने कहा कि गेहूं बुवाई के इस सीजन में किसानों को खाद की आपूर्ति सुचारू रूप से ना होने पर किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बड़े-बड़े वादे देश के अन्नदाता किसानों से करती हैं परंतु वह सारे वादे धरातल पर कोरे साबित हो रहे हैं। कांग्रेसी नेता आशीष अरोरा बॉबी ने कहा कि गन्ना किसानों का समर्थन मूल्य भी अभी तक सरकार घोषित नहीं कर पाई है, जिससे किसानों में बेहद आक्रोश है। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन दक्षिणी किसान सेवा समिति के एमडी सुरेंद्र चंद्र सती को सौंपा गया। वहां पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज जोशी एडवोकेट, महिला महानगर अध्यक्ष उमा वात्सल्य, अरुण चौहान, प्रदेश सचिव अलका पाल, विमल गुड़िया, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, जितेन्द्र सरस्वती, जफर मुन्ना, त्रिलोक सिंह अधिकारी, जय सिंह गौतम, चंद्रभूषण डोभाल, महेंद्र बेदी आदि मौजूद रहे।
Related Posts
हल्द्वानी- बनभूलपुरा पुलिस ने अंतरराज्यीय ऑटोलिफ्टर गैंग के छह सदस्यों को किया गिरफ्तार, जंगल से बरामद कीं चोरी की 12 बाइकें…….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- बनभूलपुरा पुलिस ने अंतरराज्यीय ऑटोलिफ्टर गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर…
महिला सुरक्षा के प्रति पौड़ी पुलिस कटिबद्ध……
ख़बर शेयर करें -घर से बिना बताये दिल्ली जा रही थी युवती, पौड़ी पुलिस की ऑपरेशन स्माईल टीम ने सकुशल…
युगल किशोर पंत ने गुलरभोज बौर जलाशय पहंुचकर जल क्रीड़ा प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण….
ख़बर शेयर करें -गदरपुर- गदरपुर/गुलरभोज 24 जुलाई 2022- जिलाधिकारी युगल किशोर पंत आज गुलरभोज बौर जलाशय पहंुचकर जल क्रीड़ा प्रशिक्षण…
