काशीपुर (सुनील शर्मा) काशीपुर। महाराणा प्रताप चौक पर रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) निर्माण के दौरान स्टेशन रोड पर राधेश्याम बिल्डिंग के समीप “टी वॉल” न बनाने की मांग को यहां के दुकानदारों ने क्षेत्रीय विधायक हरभजन सिंह चीमा के सम्मुख रखा। विधायक चीमा ने दुकानदारों की मांग को भलीप्रकार सुनने के बाद मौका मुआयना कर कहा कि निर्माण नियमानुसार किया जा रहा है, इसमें फेरबदल या रुकावट किसी भी दशा में संभव नहीं है। नगर के अति व्यस्ततम महाराणा प्रताप चौक के नजदीक ट्रेन की आवाजाही के चलते बाजपुर रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से अक्सर लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। पिछले कुछ दिनों से स्टेशन रोड राधेश्याम बिल्डिंग के समीप के दुकानदारों का कहना है कि निर्माणाधीन आरओबी में स्टेशन रोड पर “टी वॉल” की आवश्यकता नहीं है। उनके बुलाये जाने पर विधायक चीमा ने एनएच के अधिकारियों व निर्माणदायी संस्था दीपक बिल्डर्स के प्रोजेक्ट मैनेजर जेएस मठारू के साथ मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। इस बीच दुकानदारों ने सर्विस रोड की चौड़ाई 4 मीटर से कम बताई, जो कि नपत के दौरान सही पाई गई। इस पर विधायक हरभजन सिंह चीमा ने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य नियमानुसार चल रहा है। इसमें किसी भी तरह का फेरबदल या रुकावट सम्भव नहीं है। इस दौरान ईश्वर चन्द्र गुप्ता, विजय सोलंकी,हाजी शकील अहमद, संजय गोयल, धर्मेश भल्ला, प्रभात साहनी ,जतिन नरूला आदि थे।
Related Posts
ऊधम सिंह नगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता 12 साल से फरार हत्यारोपी को नानकमत्ता पुलिस ने किया गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें – अपर पुलिस अधीक्षक नगर ममता वोहरा ने किया मामले का खुलासा दस हजार रुपए का ईनाम भी…
हल्द्वानी- बाघ के हमले में तेंदुए की मौत……
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- शीतलाहाट मंदिर से सटे जंगलों में एक तेंदुआ मृत हालत में मिला। वन अधिकारियों के मुताबिक…
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, थलीसैंण में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती हर्षोल्लास से मनायी गयी……
ख़बर शेयर करें -थलीसैंण- राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, थलीसैंण में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती…
