रुद्रपुर (एम सलीम खान) (पुलिस ने 12.22 ग्राम स्मैक बरामद, आरोपी महिला से 51 हजार रुपए की नकदी बरामद) रुद्रपुर उधम सिंह नगर पुलिस ने नशे के तस्करों के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने शहर के ट्रांजिट कैंप और बगवाडा क्षेत्र में एक महिला सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 12.22 ग्राम स्मैक बरामद की है। इसके अलावा पुलिस ने महिला तस्कर से 51 रुपए की नगदी बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि रविवार की शाम को पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर अमित कुमार को सूचना मिली की एक महिला से इसमें तस्करी की जा रही है। जिस पर ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर भेजा गया। पुलिस को देख महिला ने भागने की कोशिश की तो पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। पुलिस को उसके पास से 12.22 ग्राम स्मैक इलेक्ट्रॉनिक कांटा और 51 हजार 150 रुपए बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम आजाद नगर वार्ड नंबर 7 निवासी पूजा राजपूत बताया। वही महिला ने बताया कि राज नाम का युवक उसे इसमेंक की सप्लाई करता है। वहीं एक अन्य मामले में थाना रुद्रपुर के एसआई मनोज जोशी ने बगवाड़ा भट्टा क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस को देख भाग रहे युवक को पीछा कर दबोच लिया। तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से करीब 4.50 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम ग्राम बगवाड़ा निवासी संजय साहनी बताया। आरोपी ने बताया कि इसमें यूपी के बहरी और बरेली क्षेत्र से लाकर स्थानीय लोगों को बेचा करता था। पुलिस ने सभी आरोपियों खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।
Related Posts
पांच पांच सौ रुपए का जुर्माना देकर पुलिस की हिरासत से छुटे मनचले…
ख़बर शेयर करें -वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर प्राचीन अटरिया मेले से 18 नशेड़ी मनचलों को…
वोटिंग के दिन जनता भाजपा को जवाब दे: अलका पाल…..
ख़बर शेयर करें -काशीपुर- लोकसभा चुनाव मतदान से मात्र एक दिन पूर्व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एक जुटता का परिचय देते…
माता मन्दिर स्थित देवभूमि एक पहल समिति रजिस्टर कार्यालय में पढ़ाई के प्रति आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया…..
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर- नई बस्ती खेड़ा,माता मन्दिर स्थित देवभूमि एक पहल समिति रजिस्टर कार्यालय में संस्था की अध्यक्ष कोमल…
