लालकुआं (ज़फर अंसारी) प्रीति प्रियदर्शनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय नैनीताल के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल पुलिस में अवैध मादक पदार्थों के क्रय विक्रय के विरुद्ध अभियान प्रचलित है विगत कुछ दिनों में थाना लालकुआं क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ के संबंध में शिकायत प्राप्त हो रही थी जिस के दृष्टिगत एसपी महोदय लालकुआं व प्रभारी निरीक्षक लालकुआं महोदय ने धीनस्थ पुलिस बल को ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया इसी क्रम में दिनांक 29/11/2021 को दौराने गस्त व चेकिंग के खुरिया खता इंटर कॉलेज के पास से एक व्यक्ति को बिना भागने का मौका दिये अवैध चरस के साथ वही पकड़ लिया नाम पता पूछा तो अपना नाम चंदन सिंह मेहता पुत्र मोहन सिंह मेहता निवासी कुरिया खता नंबर 12 बिंदुखता कोतवाली लालकुआं जनपद नैनीताल उम्र 30 वर्ष बताया बरामद चरस का वजन इलेक्ट्रॉनिक तराजू से किया गया तो शुद्ध वजन 117.05 ग्राम है जिसे विभाग के अनुभव के आधार पर अवैध चरस होना पाया गया जिन्हें प्लास्टिक के सफेद पारदर्शी डिब्बे में रख सील सर्व मोहरकर सफेद कपड़े से लपेट कर नमूना मोहर बनाया गया। तथा पकड़े गए अभियुक्तों को उनके जुर्म धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट से अवगत कराते हुए गिरफ्तार किया गया। जिनके विरुद्ध थाना कोतवाली पर मुकदमा एफ आई आर नंबर 405/21 तथा पंजीकृत किया गया ।
Related Posts
कांग्रेसियों ने मीना शर्मा के समर्थन में किया जनसंपर्क
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-(एम् सालीम खान) कांग्रेसियों ने किया मीना शर्मा के लिए धुआंधार प्रचार : आज महानगर कांग्रेस कमेटी…
रुद्रपुर – उत्तराखंड प्रदेश के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी दिव्यांगों को मदद देने का दिया आस्वासन….
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- सिटी क्लब में उत्तराखंड प्रदेश के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी दिव्यांगों को टाई साइकिल और कान…
पुलिस द्वारा की गई अवैध बीयर/ शराब बरामद…….
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद में अवैध शस्त्रों व अवैध शराब की रोकथाम व बरामदगी…
