कोतवाली लाल कुआं पुलिस ने दो व्यक्तियों को मोटरसाइकिल सहित अवैध स्मैक के साथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं (ज़फर अंसारी) प्रीति प्रियदर्शनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय नैनीताल के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के क्रय विक्रय के विरुद्ध अभियान प्रचलित है विगत कुछ दिनों में थाना लालकुआं क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ के संबंध में शिकायत प्राप्त हो रही थी जिस के दृष्टिगत एसपी महोदय लालकुआं व प्रभारी निरीक्षक लाल कुआं महोदय ने पुलिस बल को ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया इसी क्रम में दिनांक 28/11/2021 को काला नाला पुल बिंदुखट्टा के पास से चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल हौंडा शाइन नंबर uk06P7006 को रोका गया तो वापस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगे मोटरसाइकिल में 2 व्यक्ति सवार थे जो मोटरसाइकिल को मोड़ने के चक्कर में फिसल गए जिन्हें घेर घोटकर बिना भागने का मौका दिया वही पकड़ लिया नाम पता पूछा तो मोटरसाइकिल चला रहे व्यक्ति ने अपना नाम लियाकत हुसैन पुत्र स्वर्गीय शराफत हुसैन निवासी मवई का जियान थाना शेरगढ़ बहेड़ी जिला बरेली उत्तर प्रदेश उम्र 50 वर्ष और पीछे बैठे व्यक्तिन् ने अपना नाम वीरेंद्र नाथ गिरी पुत्र स्वर्गीय बहादुर नाथ गिरी निवासी धामी कौड़ा पोस्ट दौबांस कुन कटिया कोतवाली पिथौरागढ़ जिला पिथौरागढ़ उम्र 30 वर्ष बताया और पकड़े गए दोनों व्यक्तियों से क्रमशः 4.62 ग्राम शुद्ध वजन अवैध स्मैक व 3.11 ग्राम शुद्ध अवैध स्मैक इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर बरामद हुई जिसे विभाग के अनुभव के आधार पर अवैध स्मैक होना पाया गया जिन्हें प्लास्टिक के सफेद पारदर्शी डिब्बे में रख सील सर्व मोहरकर सफेद कपड़े से लपेट कर नमूना मोहर बनाया गया मो०सा०UK 06P7006 मोटरसाइकिल हौंडा शाइन को अलग से एमवी एक्ट में सीज किया गया। तथा पकड़े गए अभियुक्तों को क्रमशः उनके जुर्म धारा 8/21/60 व 8/21एनडीपीएस एक्ट से अवगत कराते हुए गिरफ्तार किया गया। जिनके विरुद्ध थाना कोतवाली पर मुकदमा एफ आई आर नंबर 403/ 21व 404/21तथा पंजीकृत किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *