रुद्रपुर (एम् सलीम खान) घर वापसी को व्याकुल थी आत्मा भाजपा में सम्मान नहीं मिला-यशपाल आर्य रूद्रपुर। पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य का रूद्रपुर पहुंचने पर कांग्रेसियों ने जिला कांग्रेस कार्यालय में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कांग्रेस में घर वापसी के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य पहली बार जिला कांग्रेस कार्यालय में पहुंचे। यहां कांग्रेसियों ने उनके स्वागत को ऐतिहासिक बनाने के लिए जोरदार तैयारियां की थी। जिले भर के कांग्रेसियों ने गाजे बाजों के साथ साथ यशपाल आर्य को फूल मालाओं से लाद दिया। जिला कांग्रेस की ओर से यशपाल आर्य पगड़ी पहनाई गयी और उन्हें शाॅल ओढ़ाने के साथ ही तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया। जोरदार स्वागत से अभिभूत पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि जो सम्मान उन्हें अपने घर यानि कांग्रेस में मिल रहा है उसके लिए वह तरस रहे थे। उन्होंने कहा वह दूसरी पार्टी में गये जरूर थे लेकिन उनकी आत्मा कांग्रेस में ही थी। यशपाल आर्य ने कहा कि पौने पांच सालों में हर दिन उन्हें कचोटता था। श्री आर्य ने जब वे भाजपा में थे तो उनके सहयोगी मित्र आपस में कहते थे, भाजपा को सरकार चलानी नहीं आती, सरकार कांग्रेस वाले ही अच्छी चलाते हैं। हम विपक्ष में ही ठीक हैं। यशपाल ने कहा कि भाजपा में कुछ भी सहज नहीं है। वहां सभी असहज हैं। कांग्रेस की विचारधारा का आदमी भाजपा में रह ही नहीं सकता है। भाजपा का विकास सिर्फ होर्डिंग-पोस्टर तक ही सीमित है। आर्य ने कहा कि कांग्रेस ने जो सम्मान दिया उसे वह कभी भुला नहीं सकते। यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस मेरे लिए मां के समान है। मेरा राजनीतिक जीवन ही कांग्रेस से शुरू हुआ इसलिए कांग्रेस एक तरह से खून में बसी हुयी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ही उन्हें एक ग्राम प्रधान से लेकर कैबिनेट मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचाया। आर्य ने कहा अब एक ही लक्ष्य है उत्तराखण्ड मंे कांग्रेस की सरकार बनाना। वो कांग्रेस मुक्त भारत बनाना चाहते हैं, लेकिन अब हम मिलकर भाजपा मुक्त उत्तराखंड बनाएंगे। आर्य ने कहा आगामी चुनाव को लेकर वह पूरे प्रदेश में दौरे करेंगे और कांग्रेस की सरकार लाने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे। इस दौरान कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि यशपाल आर्य के आने से पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने पहले भी पार्टी और संगठन को मजबूती प्रदान की है अब उनकी पुनः घर वापसी से पार्टी को नई ताकत मिली है। उन्होंने कहा कि जनता को कांग्रेस से बड़ी उम्मीदें हैं, अब सबको मिलकर इन उम्मीदों पर खरा उतरना है। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व में यशपाल आर्य किन्हीं कारणों से हमसे अलग हो गए थे, लेकिन उनका दिल हमेशा कांग्रेस में ही रहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में यशपाल आर्य ने अपना उल्लेखनीय योगदान दिया है। कांग्रेस में वापसी से पार्टी मजबूत होगी और उत्तराखण्ड में प्रचण्ड बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी। जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा और कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि यशपाल आर्य की कमी कांग्रेस को लम्बे समय से खल रही थी। उनकी घर वापसी से तराई सहित पूरे प्रदेश में कांग्रेस को नई उर्जा मिली है। श्री गावा ने कहा कि यशपाल आर्य का सरल और सहज स्वभाव उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने आत तक किसी कार्यकर्ता को कभी निराश नहीं किया। सरलता से उपलब्ध रहने वाले ऐसे अनुभवी नेताओं की आज उत्तराखण्ड को जरूरत है। बड़े बड़े पदों में रहने के बाद भी उन्होंने कभी घमण्ड नहीं किया हर कार्यकर्ता को उन्होंने पूरी
Related Posts
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने छठ पूजा के पावन पर्व पर व्रती माताओं-बहनों को दी शुभकामनाएं……
ख़बर शेयर करें -किच्छा- पूर्वांचल के महान पर्व छठ पूजा के शुभ अवसर पर पूर्व विधायक श्री राजेश शुक्ला ने…
अवैध तमंचे सहित पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार….
ख़बर शेयर करें -लालकुआं-(राहुल दुम्का) नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध कच्ची शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मिली…
विधायक के नेतृत्व में व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने की जिलाधिकारी से मुलाकात……
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-विगत दिनों एन एच की जद मे आने से हटाये गये अतिक्रमण से प्रभावित राममनोहर लोहिया मार्किट…
