लालकुआ (जफर अंसारी) ,आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया आगमी 2 दिसंबर को एक दिवसीय दौरे पर लालकुआ आएंगे इस दौरान प्रदेश प्रभारी कि अगुवाई विशाल शो रोड लालकुआ नगर में निकाला जायेगा जिसके बाद घोड़ानाला स्थित खेल मैदान में एक जनसभा आयोजित कि जायेगी जिसमें प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे और आगामी चुनावी रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं को टिप्स देंगे यहां लालकुआ पहुंचे आम आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर पांडे ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया आगामी 2 दिसंबर को नगर में रोड शो करेंगे जो रोड़ शो लालकुआ हाट बाजार से शुरू होगा जो मुख्य बजार से होता हुआ घोडा़नाला स्थित खेल मैदान पर समाप्त होगा जहां आयोजित विशाल जनसभा को प्रदेश प्रभारी सम्बोधित करेंगे और पार्टी की घोषणाओं के बारे में लोगों को बतायेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता विधानसभा में आम आदमी पार्टी को मजबूत करते हुऐ पार्टी की नीतियों का घर घर जाकर प्रचार प्रसार कर रहे है उन्होंने बीजेपी कांग्रेस पर जमकर हमला करते हुऐ कहा कि प्रदेश की जनता अब बीजेपी कांग्रेस से परेशान होकर अब बदलाव चाहती है इन दोनों ही दलों की सरकारों ने प्रदेश को पिछले 21 सालों में लूटने का काम किया है लेकिन अब प्रदेश को लुटने नहीं दिया जाएगा चाहे इसके लिए कोई भी संघर्ष करना पडे। उन्होंने कहा प्रदेश कि जनता बदलाव का मन बना चुकी है और आगामी 2022 के चुनाव में आम आदमी पार्टी जनता कि बदौलत अपनी सरकार बनाएगी।
Related Posts
बैरागी अखाड़े मेला प्रशासन और अखाड़ा परिषद से नाराज,,कार्य जल्द ना हुए तो सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी व्यवस्थाओं का करेंगे बहिष्कार|
ख़बर शेयर करें -हरिद्वार (वंदना गुप्ता) कुंभ मेला शुरू होने में अब कुछ ही समय शेष बचा है मगर वैष्णव…
हल्द्वानी- सरकारी अस्पतालों में सस्ता हुआ इलाज, एक्सरे से लेकर सीटी स्कैन तक का देना होगा कम शुल्क…….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- नैनीताल जिले भर के सरकारी अस्पतालों में जांच की नई दरें लागू हो गई हैं। अधिकतर…
वाणिज्य संकाय डी एस बी परिसर नैनीताल की शोध छात्रा ने उत्तीर्ण की नेट की परीक्षा…….
ख़बर शेयर करें – नैनीताल- वाणिज्य संकाय डी एस बी परिसर नैनीताल की शोध छात्रा मीनू जोशी ने नेट की…
