रामनगर (उधम सिंह राठौर) कॉर्बेट नेशनल पार्क की झिरना रेंज में गश्त करने के दौरान अचानक एक बाघ ने एक वन कर्मी पर हमला बोलते हुए उसे घायल कर दिया घटना के बाद घायल वन कर्मी के साथ मौजूद अन्य वन कर्मियों ने शोर मचाकर घायल वन कर्मी को बाघ के चुंगल से छुड़ाकर उसे उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाने के साथ ही घटना की जानकारी विभाग के उच्चाधिकारियों को दी सूचना मिलने के बाद इलाके की रेंजर संचिता वर्मा अस्पताल पहुंची जहां उन्होंने घायल वन कर्मी हाल जाना। आपको बता दें कि बुधवार की सुबह ग्राम माधुबाला जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश निवासी मानक चंद जोकि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की झिरना रेंज में संविदा के पद पर तैनात है आज गश्त के दौरान अचानक गश्त के दौरान बाघ ने हमला बोलते हुए उसे घायल कर दिया जिसके बाद वन कर्मियों में दहशत बनी हुई है तो वहीं घटना के बाद बाघ की मॉनिटरिंग के लिए वन कर्मियों की गस्ती भी शुरू कर दी गई है वहीं घायल वन कर्मी का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
Related Posts
20 वर्षिये युवक ने फांसी पर लटक कर दी जान,परिजनों मे मचा कोहराम…..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी-कोतवाली के अंतर्गत राजपुरा चौकी क्षेत्र में 20 साल के एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर…
भाजपा जिलाध्यक्ष अरोरा ने सड़क निर्माण कार्य का किया शुभारंभ
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-(एम सलीम खान) भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा और जिला पंचायत सदस्य जगदीश विश्वास ने संयुक्त रूप से…
एमबीजीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का समापन…….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- आईसीएसएसआर नई दिल्ली और एम.बी.जी.पी.जी हल्द्वानी के संयुक्त तत्वावधान में “अंडरस्टैंडिंग सस्टेनेबल होमस्टे टूरिज्म एज़ ए…
