लालकुआं (जफर अंसारी) प्रदेश सरकार ने शराब दुकानों के खुलने और बंद होने का समय तय कर रखा है लेकिन नियमों को धता बता कर इन पर हर समय धड़ल्ले से शराब बेची जा रही है। आबकारी विभाग व पुलिस ने भी इस ओर आंखे मूंद रखी हैं।बताते चलें कि प्रदेश सरकार ने शराब दुकानों के खुलने और बंद होने का समय तय कर रखा है लेकिन नियमों को धता बता कर इन पर हर समय धड़ल्ले से शराब बेची जा रही है। आबकारी विभाग व पुलिस ने भी इस ओर आंखे मूंद रखी हैं इससे कई बार अनावश्यक विवाद व झगड़े होते रहते हैं शराब दुकानों के लिए प्रदेश सरकार ने सुबह 10 बजे खुलने और रात 10 बजे बंद होने का नियम बना रखा है, परन्तु क्षेत्र में उल्टा हो रहा है नगर की दुकानों पर हर समय शराब मिलती है नगर में जहां आधा शटर बंद कर अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। वही नगर की इकलौती शराब दुकान में सुबह 7 बजे जाकर देखा गया तो दुकान का शटर नीचा कर सेल्समेनों द्वारा खुलेआम शराब बेची जा रही है। वही यहां शराब दुकान रात 10 बजे के बाद भी खुल रही है। इधर स्थानीय लोग भी शराब की दुकानें हर समय खुलने की शिकायत आबकारी विभाग से कर चुके है वही पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारी शिकायत के बावजूद कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं तथा आबकारी विभाग के अधिकारी सब जानते हुए भी अनजान बन रहे हैं।
Related Posts
हल्द्वानी-लगातार बढ़ रहा है डेंगू का संक्रमण,डेंगू मरीजों के लिए बनाए गए वार्ड फुल…….
ख़बर शेयर करें – हल्द्वानी-डेंगू का संक्रमण बढ़ने और मौसम में बदलाव से अस्पतालों में मरीजों की कतार लंबी हो…
आम आदमी पार्टी के कर्नल अजय कोटियाल पहुचे काशीपुर
ख़बर शेयर करें -काशीपुर – (सुनील शर्मा) आम आदमी पार्टी के कर्नल अजय कोटियाल पहुचे काशीपुर अजय कोटियाल ने कहा…
आपदा पडितो को राशन व बर्तन वितरित कर धूमधाम से मनाया गया रक्षा बंधन पर्व……….
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार-प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विवि की नजीबाबाद रोड स्थित स्थानीय इकाई में रक्षा बंधन का पर्व धूमधाम से…
