रुद्रपुर– (एम् सलीम खान) अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को एस ओ जी ऊधम सिंह नगर ने सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर के निर्देश पर अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के दिशा-निर्देश दिए गए थे। अपर पुलिस अधीक्षक नगर ममता बोहरा के निर्देशन में एस ओ जी टीम ने रुद्रपुर क्षेत्र की पहाड़गंज कालोनी के पास खेड़ा तिराहे को जाने वाली सड़क पर संघन चैकिंग अभियान चलाकर चैकिंग के दौरान तौफीक कुरैशी पुत्र महबूब कुरैशी निवासी सुभाष कॉलोनी थाना रुद्रपुर को एक अदद पिस्टल 32 बोर और आठ जिन्दा कारतूस, शादाब कुरैशी पुत्र नवाब कुरैशी निवासी रेशम बाड़ी थाना क्षेत्र रुद्रपुर को एक अदद 315 बोर तमंचा एक कारतूस 315 और इसरार हुसैन पुत्र पुत्तन खा निवासी रेशम बाड़ी थाना रुद्रपुर को एक अदद तमंचा 12 बोर एक जिंदा कारतूस सहित मोटर साइकिल हीरो स्पलेंडर बिना नंबर प्लेट के गिरफ्तार कर लिया। वही पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा संख्या 707/2021 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर ममता बोहरा ने बताया कि तौफीक कुरैशी का पुराना अपराधिक इतिहास भी है। तौफीक कुरैशी के खिलाफ थाना रुद्रपुर में पूर्व मे मुकदमा संख्या 11/2019 धारा 395/398 आईपीसी दर्ज है। वही पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस टीम में मुख्य रूप से एस ओ जी प्रभारी कमलेश भट्ट, उपनिरीक्षक विकास चौधरी,उप निरीक्षक कमाल हसन, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप सिंह,उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह मेहता, सिपाही भूपेंद्र रावत, ललित कुमार, राजेंद्र कश्यप, धर्मवीर सिंह, गोकुल टम्टा, महिला सिपाही अरुणा आदि शामिल हैं।
Related Posts
लालकुआं में भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी के नेतृत्व में होली मिलन समारोह, रंग-गुलाल संग गूंजे लोकगीत
ख़बर शेयर करें -लालकुआं- भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष अरूण जोशी के नेतृत्व में आज अम्बेडकर पार्क में…
कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी से शिष्टाचार मुलाकात कर दिया ज्ञापन…..
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने उत्तराखंड विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी सेशिष्टाचार मुलाकात कर शिक्षकों…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डीआईजी कुमाऊं निलेश आनंद भरणे को मिला सम्मान…
ख़बर शेयर करें -पीएम मोदी ने दिया पीएचडी अवार्ड क्राइम विषय पर शोध के लिए सम्मान देहरादून-(एम सलीम खान) प्रधानमंत्री…
