काशीपुर- (सुनील शर्मा) काशीपुर में अमृत महोत्सव आयोजन समिति के बैनर तले शहीद परिवार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर सन 1971 में शहीदो के परिवार के सदस्यों और स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर इस वर्ष को सम्पूर्ण देश आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। 1971 के युद्ध मे भारत की विजय के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण भारतवर्ष में शहीद सम्मान समारोह के रूप में मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में अब तक के हुए युद्धों में शहीद सैनिकों के परिजनो और जीवित सेनानियों को सम्मानित किया। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने मंच से वीर जवानों की स्मृति में अपने ओजस्वी विचार व्यक्त किये। मंच से अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि जो लोग रामजन्मभूमि पर हॉस्पिटल, यूनिवर्सिटी कॉलेज जाने की बात कहते थे वह आज राम जन्मभूमि में आकर माथा टेकते हैं। इस मौके पर आयोजक अजय अग्रवाल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि प्रत्येक वर्ष विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है। इस वर्ष इसका महत्व इसलिए भी बढ़ गया क्योंकि इस वर्ष देश आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।
Related Posts
होटल संचालक का नाम न खोले जाने से चढ़ा कांग्रेस का पारा….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में कांग्रेस ने आज एक बड़ा धरना प्रदर्शन किया। जिसमें कांग्रेस प्रदेश…
आउटसोर्स पर स्वास्थ्य कर्मियों का धरना पांचवें दिन भी जारी…
ख़बर शेयर करें -सरकार और प्रशासन पर धोखा देने का आरोप सीएम धामी से लगाईं न्याय की गुहार कहा पहले…
श्रीरामचंद्र सेवा संस्थान ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर में लगाए औषधीय पौध और छायादार वृक्ष…..
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- श्रीरामचंद्र सेवा संस्थान के अध्यक्ष राम चंद्र राय ने सितारगंज के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर…
