फैक्ट्री में टैंक फटने से 2 श्रमिकों की मौत,, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस|

ख़बर शेयर करें -

https://www.youtube.com/watch?v=W-lHq3DLJCo

काशीपुर (सुनील शर्मा) काशीपुर में आज तड़के मुरादाबाद रोड स्थित एक फैक्ट्री में एचसीएल का टैंक फटने से दो श्रमिकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब फैक्ट्री का फिटर और उसका हेल्पर टैंक में लीकेज की सूचना पर लीकेज ठीक करने पहुंचे थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।दरअसल मूल रूप से शिवरामपुरम रोटा रोड मेरठ का रहने वाला 27 वर्षीय प्रताप सिंह पुत्र रिचपाल सिंह उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में अपने परिवार के साथ रहकर यहां मुरादाबाद रोड पर स्थित नैनी टिश्यूज प्रा. लिमिटेड में फिटर के पद पर कार्यरत था तो वहीं फतनपुर जहांगीरपुर थाना डिलारी ज़िला मुरादाबाद का रहने वाला राहुल पुत्र भोजराज सिंह  भी इसी फैक्ट्री में हेल्पर के रूप में कार्यरत था रहा था। राहुल नैनी पेपर मिल में 2 वर्ष पूर्व से कार्य कर रहा था। जबकि प्रताप सिंह 1 वर्ष पूर्व से कार्य करता था। दोनों व्यक्ति गैस के टैंक पर कार्य कर रहे थे जिस समय गैस का टैंक फटा जिससे दोनों की दर्दनाक मौत हुई। सूचना पर पहुंचे सूर्या चौकी प्रभारी विनय मित्तल ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।हादसा उस वक्त हुआ जब फैक्ट्री का फिटर और उसका हेल्पर टैंक में लीकेज की सूचना पर लीकेज ठीक करने पहुंचे थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *