रुद्रपुर-(एम सलीम खान) विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शहर और आसपास के सभी धार्मिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर रुद्रपुर अमित कुमार ने बताया कि धार्मिक स्थलों की निगरानी के लिए सीसी कैमरे लगाए जा रहे हैं, जो धार्मिक स्थल खुद सीसी कैमरे लगाने में सक्षम है उन्हें खुद सीसी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा छोटे छोटे धार्मिक स्थलों पर सीसी कैमरे की व्यवस्था की जा रही है। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए यह व्यवस्था कराई जा रही है।
Related Posts
वीडियो कॉल के माध्यम से सुनी पुलिसकर्मियों की समस्याएं…
ख़बर शेयर करें – रुद्रपुर-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मंजुनाथ टि सि महोदय द्वारा पुलिस कर्मियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु…
महिला तस्कर को पुलिस ने 295 ग्राम अवैध चरस के साथ किया गिरफ्तार, दुकान की आड़ में नशे का कारोबार करने वाली महिला 02 बार पहले भी जा चुकी है जेल …..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी – पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद में नशा तस्करों पर ताबडतोड कार्यवाही करने…
कोटद्वार में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए पंजीकरण आरंभ……..
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं।…
