रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) पंतनगर- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ( से नि ) ने कहा कि हेल्थ सिक्योरिटी आज की सबसे बड़ी जरूरत है | कोविड-19 की चुनौती से लड़ने में रेड क्रॉस की बड़ी भूमिका रही ह| उधम सिंह नगर जिले में रेड क्रॉस के वॉलिंटियर्स की संख्या कम से कम 10000 होनी चाहिए| स्कूल कॉलेज के छात्र छात्राओं एवं युवाओं को रेड क्रॉस से जोड़ा जाना चाहिए| राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि ) से सोमवार को तराई भवन, पंतनगर में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी उधम सिंह नगर के सदस्यों ने भेंट की| भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी उधम सिंह नगर के सदस्यों ने राज्यपाल से जनपद में रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यालय स्थापना की समस्या पर चर्चा की| राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने इसके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि )ने कहा कि आज स्वास्थ्य सुरक्षा ज्वलंत मुद्दा है| कोरोना के दिन प्रतिदिन नए वेरिएंट आ रहे हैं| यह चिंताजनक है| हमें बेहद सतर्क एवं सावधान रहना होगा| लोगों को शिक्षित एवं जागरूक करना होगा| आत्मानुशासन बहुत आवश्यक है| कोविड के दौर में रेडक्रॉस ने सराहनीय कार्य किया| राज्यपाल ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को रेडक्रॉस से जोड़ना आवश्यक है| लगभग 20 लाख की जनसंख्या वाले उधम सिंह नगर जिले में कम से कम 10000 वॉलिंटियर्स होने आवश्यक है| जिले में जूनियर रेड क्रॉस तथा महिला रेड क्रॉस यूनिट भी स्थापित की जानी चाहिए| राजभवन राज्य में रेड क्रॉस को मजबूत बनाने के लिए हर संभव सहयोग, समन्वय तथा प्रयास करेगा| राज्यपाल ने कहा कि विद्यार्थियों तथा युवाओं के साथ ही अन्य समाज सेवको, गैर सरकारी संगठनों को भी रेड क्रॉस से जोड़ा जाना चाहिए| इसके लिए गांव-गांव में जाकर प्रचार किया जाना चाहिए| इस अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी उधम सिंह नगर से प्रवीण अरोड़ा, राजीव चौहान, डॉ रजनीश, संजय कुमार आदि उपस्थित थे|
Related Posts
असंगठित कामगार कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी शर्मा ने की राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात
ख़बर शेयर करें -(दिल्ली पहुंचे सीपी शर्मा की के के सी के चैयरमेन डॉ उदित राज से मुलाकात) रुद्रपुर-(एम् सलीम…
जो आप का न हो सका वह आप लोगों का क्या होगाः मुक्ता सिंह
ख़बर शेयर करें -काशीपुर- वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री मुक्ता सिंह ने भाजपा प्रत्याशी दीपक बाली पर कटाक्ष करते हुए कहा कि…
हल्द्वानी- घर में बिस्तर पर पड़ा मिला एक मृत महिला का शव…..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- शहर के सोहनपुर बाजवाला क्षेत्र की रहने वाली 24 वर्षीय महिला की शनिवार की रात मौत…
