हल्द्वानी (जफर अंसारी) प्रदेश के दर्जा राज्य मंत्री बहादुर सिंह बिष्ट ने कहा की उच्च शिक्षा में सरकार बेहतर काम करने जा रही है, पिछले 4 सालों में सरकार ने सबसे पहले उत्तराखंड के हर महाविद्यालय को प्राचार्य दिये, जिससे छात्रों को पढ़ाई में किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो, इसके अलावा राज्य के महाविद्यालयों के जर्जर भवनों की जगह नए भवन बनाये जाएंगे जिससे शिक्षण कार्य ठीक तरीके से सम्पन्न हो सकें, क्योंकी अधिकांश जगहों में भवनों की हालत ठीक नही है। यही नही मार्च 2021 तक सभी कॉलेजों को वाईफाई से लैस कर दिया जाएगा। जिससे छात्रों को पढ़ाई में में किसी दिक्कत नहीं होगी, उन्होंने कहा कि बच्चे इंटरनेट तकनीक के जरिए पठन-पाठन में और सुधार लाएंगे जिससे बच्चों का भविष्य उज्जवल हो सके, यही नहीं मार्च से बच्चों को खेल, शिक्षा से संबंधित बहुत सारी सामग्री भी सरकार देने जा रही है जिससे बच्चे अनेक सुविधाओं से लैस होकर अपने भविष्य को उज्जवल बना सकेंगे, उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के किसी भी महाविद्यालय में प्राचार्य की कोई कमी नहीं होगी और यदि कहीं कमी है भी तो सरकार उसको सुधारने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है।
Related Posts
चेयरमैन ने स्कूल की आधारभूत संरचना और व्यवस्थाओं का लिया जायजा…..
ख़बर शेयर करें -लैंसडाउन- आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन के नए चेयरमैन ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी, वीएसएम, कमांडेंट जीआरआरसी लैंसडाउन एवं…
निर्मल पंचायती अखाड़ा में नहीं रुक रहा विवादों का सिलसिला, पहले अखाड़े के संत ही थे आमने सामने अब फ्लैट में रहने वाले लोग भी हुए आक्रोशित
ख़बर शेयर करें -हरिद्वार (वंदना गुप्ता) निर्मल पंचायती अखाड़े में विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है पहले…
माँ दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष शीश नवाकर आशीर्वाद ग्रहण कर क्षेत्र में सुख समृद्धि एवं शान्ति की कामना करते दिखे समाज सेवी संजय ठुकराल….
ख़बर शेयर करें -वार्ड न. 16 देव होम्स फेस 6 सोसाइटी में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने अपनी माता दर्शन…
