रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज करते हुए मंगलवार को सुबह संजय नगर महतोष से सटी गरीब बस्ती मे रह रहे सैकड़ों लोगों से मुलाकात की और वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की इस दौरान शर्मा रतनपुरा रतनपुरी तक सड़क किनारे रह रहे गरीब बस्ती के लोगों के बीच पहुंची और हर घर की रसोई तक पहुंच कर महिलाओं और बच्चों से भी मुलाकात की यहां शर्मा ने कहा कि आज परिवर्तन की आवश्यकता है और हम सभी लोगों को मिलकर राज्य की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना है इस दौरान शर्मा के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश पंत ग्राम प्रधान चौधरी इंद्रपाल सिंह ग्राम प्रधान और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजीत विश्वास महानगर कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष संजीव रस्तोगी महानगर एनएसयूआई के अध्यक्ष चेतन भट्ट जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नित्यानंद मंडल महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव सरोज रानी डॉ सुमित राय बीडीसी निसार अहमद गुलशन कुमार नितिन कुमार पवन सुंदर सिंह ई गायन कांग्रेस नेता सुदर्शन शर्मा अनिल शर्मा अरविंद सक्सैना सहित बड़ी संख्या में अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
Related Posts
डॉ0 आशीष चौहान की संयुक्त अध्यक्षा में निराश्रित गोवंश के लिए गौशाला की स्थापना किये जाने को लेकर की गई बैठक…..
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- गौसेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अंथवाल व जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की संयुक्त अध्यक्षा में…
मुख्यमंत्री के रूप में जनसेवा के पाँच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर
ख़बर शेयर करें -मुख्यमंत्री के रूप में जनसेवा के पाँच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्य सेवक के रूप…
भारत के प्रथम सी डी एस जनरल विपिन रावत की पावन स्मृति में गेप्स द्वारा” देवभूमि नशा मुक्त हो” संकल्प अभियान…..
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- ग्राम्य एकता प्रगति प्रेमांजलि समागम समिति ( गेप्स) के तत्वावधान में आदर्श विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज…
