हद्वानी-(ज़फर अंसारी) यूथ काग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष हेमन्त साहू के अगवाई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आगमन का विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने राजपुरा आवास में ही नजर बन्द कर दिया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की। महानगर अध्यक्ष हेमन्त साहू ने कहाँ जनता बढ़ती महंगाई बेरोजगारी से परेशान हैं। डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गयी मोदी जी ने पूर्व में भी झूठी घोषाओँ की झाड़ी लगा रखी है। आदर्श चुनाव आचार संहिता लगने से चंद दिनों पहले काम याद आने शुरू करने का क्या मतलब। काग्रेस नेता विक्रम रन्धवा ने कहा मोदी जी पहाड़ से प्रेम की बात करते हैं लेकिन पलायन रोकने के लिए ठोस कदम नही उठाते हैं। आइएसबीटी रिंग रोड का काम अधर में लटका है। जिससे डबल इंजन की सरकार पर गहरा रोष व्याप्य है। नरजबन्द होने वालों में किरन माहेश्वरी सहिल राज अनिता रन्धवा पीयूष आर्या कमल आर्या करन कुमार चंचला मिस्त्री अभिनाश रन्धवा मुन्ना आर्या ऐरिक मसीह पंकज कश्यप सचिन राठौर कैलाश आंकित बाल्मीकि मोहित कश्यप अमित बाल्मीकि दीपक साहू माया देबी गीता देबी पायल माहेश्वरी कैलाश कोहली पंकज अधिकारी ममता हलधर समेत तीन दर्जन से अधिक लोग शामिल थे। महानगर अध्यक्ष हेमन्त साहू के आवास कार्यालय के बाहर प्रशासन ने भारी पुलिस फोर्स तैनात कर छावनी में तब्दील कर दिया।
Related Posts
उत्तराखंड राज्य की स्वास्थ्य महानिदेशक ने एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय का किया निरीक्षण…
ख़बर शेयर करें -काशीपुर- उत्तराखंड राज्य की स्वास्थ्य महानिदेशक ने एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान अपने…
सांसद लॉकेट चटर्जी पर हमला,, जनसंपर्क के दौरान एक युवक ने किया हमला
ख़बर शेयर करें – रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) सांसद लॉकेट चटर्जी के काफिले पर ग्राम सुंदरपुर में विधायक राजकुमार ठुकराल…
पुलिस ने नशे के कारोबार विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए दो नशा तस्कर किये गिरफ्तार…
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंह नगर महोदय द्वारा जनपद उधमसिंह नगर की ANTF टीम को जनपद उधमसिंह…
