आम आदमी पार्टी के कुमाऊं के लिए प्रचार वाहन रवाना|

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर (सुनील शर्मा) काशीपुर में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कैंपेन के तहत जागो उत्तराखंड कार्यक्रम के अंतर्गत आप पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी एवं संगम बिहार दिल्ली के विधायक दिनेश मोहनिया ने कुमाऊं मंडल की 29 विधानसभा क्षेत्रों के लिए एलईडी लगी 29 प्रचार वाहनों को कुमाऊं मंडल की सभी 29 विधानसभाओं के लिए झंडी दिखाकर रवाना किया । मारुति वैनों लगी एलईडी व प्रचार सामग्री  के द्वारा पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा कुमाऊं मंडल के हर गांव व हर घर तक जाकर केजरीवाल संदेश से जनता को अवगत कराया जाएगा आम आदमी पार्टी  के आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में आप कार्यकर्ता रामनगर रोड स्थित रामलीला मैदान के सामने एकत्र होने शुरू हो गए, उनका जोश और भारत माता की जय और जय उत्तराखंड का उदघोष देख कर लगा कि जैसे चुनावी आगाज नहीं बल्कि आप पार्टी की विजय का उत्सव हो । कार्यकर्ता ढोल नगाडोंं के साथ गाड़ियों का काफिला देखने वाले देखते ही रह गए। आप पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने एलईडी लगी 29 प्रचार वाहनों  को झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि जब दिल्ली चमक सकती है तो फिर उत्तराखंड क्यों नहीं । बस उत्तराखंड की जनता को विकास के नाम पर झूठे वायदे करने वाले राजनीतिक दलों को दरकिनार करके काम की राजनीति के लिए आप पार्टी के साथ आना होना होगा फिर देखिए कैसा उन्नत और चमकता हुआ उत्तराखंड बनता है। उन्होंने कहा कि जनता ने आप पार्टी की सरकार बनाई तो प्रदेश के सुदूरवर्ती हर गांव व ब्लाक तक बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार पहुंचेगा । प्रदेश के वासियों को फ्री में बिजली और पानी मिलेगा । उन्होंने कहा कि 20 वर्षोंं से राजनीतिक दलों ने उत्तराखंड की जनता को मूर्ख बना कर सत्ता सुख भोगा मगर विकास ठप पड़ा है ।केजरीवाल का मतलब है अब ठप पड़े विकास को आगे बढ़ाकर चमकता हुआ उत्तराखंड बनाया जाए ।आप पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली ने कहा कि उत्तराखंड के सम्मानित भाइयों और बहनों जाग जाओ क्योंकि अब देव भूमि को सजाने संवारने का समय आ गया है । उन्होंने कहा कि वर्तमान में पार्टी के 10,000 सक्रिय कार्यकर्ता है जो शीघ्र ही एक लाख होने जा रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *