काशीपुर-(सुनील शर्मा) भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत कुमाऊं भर में निकाली जा रही विजय संकल्प यात्रा काशीपुर पहुंची। काशीपुर पहुंचने पर यात्रा का भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। नैनीताल ऊधम सिंह नगर के भाजपा सांसद और केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट हल्द्वानी से रामनगर होते हुए विजय संकल्प यात्रा लेकर देर शाम काशीपुर पहुंचे। विजय संकल्प यात्रा में रथ लेकर अजय भट्ट और स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता रामनगर रोड, स्टेडियम रोड, मानपुर रोड से होते हुए मोहल्ला किला चौक पहुंचे। जहां से अजय भट्ट कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ पैदल ही मुख्य बाजार, नगर निगम रोड, होते हुए महाराणा प्रताप चौक पर पहुंचे, जहां विजय संकल्प यात्रा जनसभा के रूप में तब्दील होकर समाप्त हुई। इस दौरान मंच से अपने संबोधन में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री ने केंद्र सरकार के साथ साथ राज्य सरकार के द्वारा जनता के हित मे चलाई जा रही लाभकारी नीतियों और योजनाओं से उपस्थित लोगों को अवगत कराया तो वहीं विपक्षी दलों पर भी हमला बोला। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि विजय संकल्प यात्रा को आम जन मानस का भरपूर समर्थन मिल रहा है जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कड़ाके की ठंड में शाम को काशीपुर में विजय संकल्प यात्रा पहुंचने पर भी आम जनमानस भरपूर संख्या में विजय संकल्प यात्रा का स्वागत करने के लिए पहुंचा हुआ हैइससे साफ हो गया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी राज्य में बहुत बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि साफ तौर पर देखा जा रहा है कि आम जनता ने अपना मूड बना लिया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में वह भारतीय जनता पार्टी को ही पूर्ण बहुमत देंगे।
Related Posts
पुलिस तोड़ रही नशा तस्करों की कमर, नशा छोड़ने हेतु संकल्पित युवाओं की मेडिकल टीम के साथ मिलकर की जा रही काउंसिलिंग…..
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत नशा तस्करों…
इंद्रा आदर्श बंगाली कॉलोनी में अवैध शराब माफियाओं पर कहर बनकर टूटे विधायक शिव अरोरा मौके पर खुद पकड़े अवैध शराब के जखीरे….
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- विधायक शिव अरोरा का मानवीय चेहरा एक बार फिर नजर आया महिलाओं के दुख दर्द को…
रुद्रपुर में 24 मार्च को सीएम धामी का दौरा: रोड शो, शिलान्यास और जनकल्याण योजनाओं का लाभ वितरण….
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर – आगामी 24 मार्च सोमवार को रुद्रपुर में माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का प्रस्तावित कार्यक्रम…
