काशीपुर-(सुनील शर्मा) उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के द्वारा काशीपुर युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता आशीष अरोरा बॉर्बी को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश सचिव बनाए जाने पर आज मां मनसा जागरण मंडली काशीपुर के तत्वाधान में आशीष अरोरा बॉबी का समस्त पदाधिकारियों द्वारा गर्मजोशी से फूल मालाओं से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान आशीष अरोरा बॉबी ने कहा कि आज प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से परेशान एवं हताश नजर आ रही। उन्होंने कहा कि विगत 4 बार के विधायक ने क्षेत्र का बंटाधार कर दिया है क्षेत्र की जनता भी इस बार परिवर्तन की लहर में है और कांग्रेस की ओर कदम बढ़ा चुकी है आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है। उन्होंने पार्टी हाईकमान से आशीर्वाद स्वरुप टिकट की मांग की है उन्होंने भरोसा दिल आया कि यदि कांग्रेस पार्टी जुड़े उन पर विश्वास जताती है तो काशीपुर विधानसभा क्षेत्र से ऐतिहासिक मतों से कांग्रेस पार्टी जीत दर्ज कराएगी उत्तराखंड प्रदेश सचिव आशीष अरोड़ा बॉबी का स्वागत करने वालों में। मां मनसा जागरण मंडली के अध्यक्ष गोविंद राम, संस्थापक श्री शांति प्रसाद प्रजापति, सुनील रावत, बलराम, रवि कुमार चिंटू ,पंडित सचिन शर्मा ,सुमित यादव ,बबलू सक्सेना, रितेश यादव, लकी, हैरी खरबंदा, पारस, संजीत यादव, आकाशगंगा, मोहन कुमार व जय सिंह गौतम, मनसूर अली मंसूरी आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे।
Related Posts
अतिक्रमण पर की कार्रवाई ,एनएच 74 पर चला पीला पंजा कई दुकाने को किया ध्वज…
ख़बर शेयर करें -एनएच 74 पर काफी समय से अतिक्रमण करने वाले के खिलाफ 4 दिन से लगातार अतिक्रमण की…
व्यापारी के घर पर हमला पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) नगर के 34 आर आर क्वार्टर निवासी जसवंत सिंह ने कोतवाली पुलिस को सौंपी…
सितारगंज में लगा सरकार आपके द्वार शिविर, मौके पर सुनी गईं जनता की समस्याएं
ख़बर शेयर करें -सितारगंज में लगा सरकार आपके द्वार शिविर, मौके पर सुनी गईं जनता की समस्याएं सितारगंज के…
