आरोग्यम हॉस्पिटल का आशीष अरोरा बॉबी ने फीता काटकर किया शुभारंभ

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-(सुनील शर्मा) क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आशीष अरोरा बॉबी ने आज अलीगंज रोड पर फसियापुरा में बाली पेट्रोल पंप के सामने नवस्थापित आरोग्यम हॉस्पिटल का विधिवत शुभारम्भ किया। उन्होंने अपेक्षा की कि रोगियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान कर आरोग्यम हॉस्पिटल काशीपुर में स्वास्थ्य के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित करेगा।

 

हॉस्पिटल के संचालक डॉ. आशुतोष शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया और बताया कि हॉस्पिटल में अत्याधुनिक सुविधाएं रोगियों को उपलब्ध कराई जाएंगी। इस अवसर पर आशीष अरोरा बॉबी के साथ जयसिंह गौतम, जसवंत सिंह ग्वाल, मनोज शर्मा गुड्डू, चंद्रशेखर प्रजापति, किशनलाल अरोरा खैराती विपिन राजा, संजय ठाकुर, मंसूर अली मंसूरी आदि भी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *