मालधन चौकी इंचार्ज जगवीर सिंह जी की धूमधाम से हुई विदाई।

 

मालधन-(एस०ए० साहिल) आपको बता दे कि मालधन चौकी इंचार्ज जगवीर सिंह डेढ़ साल से मालधन में अपनी सेवाएं दे रहे थे। माननीय चुनाव आयोग की नियमावली के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर 27 उपनिरीक्षको के स्थांतरण किये थे। जिसमे अधिकतम उपनिरिक्षको की रवानगी भी हो गई थी और कुछ उपनिरीक्षको की रवानगी नही हुई थी। आज उन सभी उपनिरीक्षको की रवानगी हो गई हैं।

मालधन चौकी इंचार्ज जगवीर सिंह जी की धूमधाम से हुई विदाई।

जगवीर सिंह जी के मालधन चौकी का चार्ज लेने के बाद से ही अवैध धंधे कर रहे है माफियाओं पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई।

 

मालधन चौकी इंचार्ज के ताबड़तोड़ कार्यवाही ने तस्करों की कमर तोड़ दी थी। और अवैध शराब, अवैध खनन माफियाओं में हड़कम्प मच गया था। मालधन चौकी इंचार्ज जगवीर सिंह के मालधन से स्थांतरण की सूचना से जहाँ एक तरफ जनता में मयूषी की लहर है तो वही दूसरी ओर माफियाओं में खुशी का मोहोल बना हुआ।

मालधन चौकी इंचार्ज जगवीर सिंह जी की धूमधाम से हुई विदाई।

मालधन की जनता में जगवीर सिंह जी के स्थांतरण की सूचना से अब चर्चाओं का बाजार गर्म है की मालधन में अब पूर्व की भांति युवाओ ओर नावालिग बच्चो को सरेआम नशा परोसा जायगा ओर अवैध धंधे जोरो से चलेगे। ओम प्रकाश पूर्व ग्राम प्रधान जी ने बताया कि मालधन में जगवीर सिंह के कार्यकाल मे अवैध नशे के कारोवार में भारी गिरावट आई हैं और जनता में जगवीर सिंह की क्षवि लोकप्रिय रही हैं।

मालधन चौकी इंचार्ज जगवीर सिंह जी की धूमधाम से हुई विदाई।

मेहन्दर आर्य समाज सेवी ने बताया कि जगवीर सिंह ने मालधन में युवाओं और नावालिग  बच्चो को सरेआम नशा परोसने वाले तस्करो पर ताबड़तोड़ कार्यवाही कर के उनकी कमर तोड़ दी थी। उनके स्थान्तरण से अब मालधन में दोवारा नशा खुलेआम बिकने के आसार है।

 

विदाई समारोह में कांस्टेबल हीरा राम, कांस्टेबल प्रदीप कोनिया,कांस्टेबल प्रदीप कुमार, कांस्टेबल जयवीर सिंह, कांस्टेबल  कमल सिंह, कांस्टेबल पार्वती, ओम प्रकाश जी पर्व ग्राम प्रधान, मेहन्दर आर्या जी समाज सेवी, एडवोकेट शिश पाल सिंह जी, नरेश यादव, अनिल राज ग्राम प्रधान, राहुल कांडपाल क्षेत्र पंचायत, आनन्द कुमार, प्रदीप कुमार, हेम चंद, भोला आदि मौजूद रहे।