हल्द्वानी (वंदना गुप्ता) धर्मनगरी हरिद्वार में हिंदू संस्कृति का सबसे बड़ा पर्व कुंभ का आयोजन होने वाला है इसको लेकर मेला प्रशासन द्वारा पूरे शहर में धार्मिकता का रंग दिया जा रहा है जगह-जगह भारतीय और उत्तराखंड संस्कृति के साथ साथ कई महापुरुषों के चित्र दीवारों पर बनाए जा रहे हैं मगर धरातल पर जो कार्य होने चाहिए मेला प्रशासन द्वारा वह कार्य नहीं किए गए हैं ललतारो घाट स्थित पेयजल निगम जल संस्थान द्वारा जनता को शुद्ध पेयजल की पूर्ति के लिए बनी 17 नं. टंकी से शुद्ध पेयजल के रिसाव के कारण शुद्ध पानी गंदा होकर सीधा गंगा में गिर रहा है इसको लेकर व्यापारियों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है नमामि गंगे व संबंधित विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।लघु व्यापार एसो के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा का कहना है कि हरिद्वार में तमाम घाटों की व्यवस्था नमामि गंगे द्वारा देखी जा रही है यह उनकी नैतिक जिम्मेदारी है कि कहीं पर भी गंदा पानी गंगा में ना जाए जल संस्थान द्वारा जनता को शुद्ध पेयजल की पूर्ति के लिए बनी टंकी से शुद्ध पेयजल के रिसाव के कारण शुद्ध पानी गंदा होकर सीधा गंगा में गिर रहा है और वहां काफी गंदा पानी बह रहा है जो विद्युत लाइनों में भी गिर रहा है मेला प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए और जो लापरवाह अधिकारी है उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए अगर ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं होती तो हमारे द्वारा आंदोलन किया जाएगा मेला प्रशासन कुंभ को भव्य और सुंदर बनाने के लाख दावे कर रहा है मगर धरातल पर उनके दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं क्योंकि लाखों की संख्या में श्रद्धालु मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाने आएंगे मगर जिस तरह से गंदा पानी गंगा में जा रहा है वह गंगा को दूषित कर रहा है अब देखना होगा मेला प्रशासन कितनी जल्दी इस गंदे पानी को गंगा में जाने से रोकता है क्योंकि व्यापारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है
Related Posts
पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती रो पड़ी अपनी गुरु बहन सुभद्रा मां की पार्थिव देह को देखकर|
ख़बर शेयर करें -हरिद्वार (वंदना गुप्ता) देर शाम 7:30 बजे के करीब पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती रामकृष्ण मिशन अस्पताल…
ध्वनि प्रदूषण की समस्या के समाधान हेतु,सभी तहसीलों में उपलब्ध कराया गया ऑडियो मीटर…..
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर-जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने बताया कि जनपद में विभिन्न अवसरों ध्वनि प्रदूषण की शिकायतें मिलती रही…
नैनीताल बैंक की नई पहल- बैंकिंग ऑन व्हील्स को हल्द्वानी महापौर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया…
ख़बर शेयर करें -नैनीताल बैंक हल्द्वानी ने अपनी ‘बैंकिंग ऑन व्हील्स’ वाहन का अनावरण किया….. हल्द्वानी-(अरीश सिद्दीकी) ‘बैंकिंग ऑन व्हील्स’…
