चुनावी माहौल को बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई-अंसारी  

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम सलीम खान) यहां निर्मम तरीके से गौ और गोवंश की हत्या का मामला सामने आने के बाद मुस्लिम युवाओं ने इस घटना की कड़ी भर्त्सना की है। अंसारी समाज संगठन व अंसारी एकता संगठन के उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सद्दाम अंसारी ने प्रेस को जारी एक बयान में इस घटना की कड़े शब्दों में निन्दा करते हुए कहा कि चुनावी माहौल को बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई अमल में लानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह असामाजिक तत्वों ने शहर का शांत माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया है वो स्थानीय पुलिस के लिए चुनौती पूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को इस मामले को गंभीरता लेकर उच्च स्तरीय जांच करानी चाहिए।

उन्होंने इस मामले में लिप्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि इस घटना के पीछे किसी बड़े गिरोह का हाथ होने की संभावना जताई है।जो चुनावों के दौरान शहर का माहौल ख़राब करने का षड्यंत्र रचा रहा है। अंसारी ने कहा कि इस मामले लिप्त असामाजिक तत्वों को तत्काल गिरफ़्तार करना चाहिए। उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों से इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई।

आपकों बता दें कि रुद्रपुर शहर में श्याम टाकीज़ रोड स्थित गगन ज्योति बारात घर के पास खाली पड़ी जमीन पर कुछ असामाजिक तत्वों ने गौ और गोवंश की हत्या कर टुकड़े कर के वहां डाल दिया था।जिसकी चौतरफा घोर निन्दा की जा रही है। वही पुलिस ने इस मामले के खुलासे के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया है।यह टीमें इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। वही विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े दर्जनों लोगों ने इस घटना की निंदा करते हुए मामले की जांच की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *