शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रुद्रपुर में सुरक्षा बलों ने निकाला फ़्लैग मार्च

ख़बर शेयर करें -

आचार संहिता के पालन और शांति व्यवस्था की व्यवस्था की अपील

आम जनता से भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील

रुद्रपुर-(एम सलीम खान) विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराएं जाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस भी सक्रिय हो गई है। जिसके चलते सोमवार को देर शाम शहर में फ़्लैग मार्च निकाला। इसमें सिविल पुलिस और पीएसी के जवान शामिल थे। चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस भी पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसके चलते खुद एस पी सिटी ममता वोहरा ने पुलिस व पीएसी के साथ ट्रांजिट कैंप और कोतवाली क्षेत्र में फ़्लैग मार्च किया।

 

इस दौरान लोगों से कानून व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करने और आमजन को भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की। पुलिस ने वाहनों को भी चेक किया और कोरोना संक्रमण को लेकर भी लोगों को जागरूक किया।साथ ही प्रतिबंधित पशुओं की हत्या के मामले में अफवाहों पर ध्यान न देकर संयम बरतने की अपील की गई और शहर का माहौल ख़राब करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी।

 

नगर के मुख्य बाजार में फ्लैग मार्च के दौरान जिला अधिकारी युगल किशोर पंत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर,अपर पुलिस अधीक्षक नगर ममता वोहरा, उपजिलाधिकारी सदर प्रत्युष सिंह,सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह,सीओ सिटी पंतनगर अमित कुमार,अपर पुलिस अधीक्षक अपराध हिमांशु वर्मा आदि अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *