जनपद में विधार्थियों व पुलिस कर्मी सहित 344 लोग मिले कोरोना संक्रमित

ख़बर शेयर करें -

शहर में सबसे अधिक 107 लोग कोविड से संक्रमित पाए गए अखाड़ा एक हजार के करीब पहुंचा

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) तमाम जिदो जहद के बाद जनपद ऊधम सिंह नगर में कोरोना संक्रमण ने तेजी से पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। बुधवार को जिले में हैरान कर देने आंकड़े सामने आए हैं। जनपद में विधार्थियों व पुलिस कर्मियों सहित 344 लोगों की कोविड रिपोर्ट पाज़िटिव पाईं गईं हैं। इन सभी में कोविड की पुष्टि हुई है। सरकार और प्रशासन की जिदो जहद के बाद भी जिले में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। इन सभी संक्रमितों को होम आइसोलेशन किया गया है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने जनपद 21 नये कटेनमेट जोन बना दिए हैं। स्वास्थ्य महकमे से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 3274 लोगों के नमूनों की जांच रिपोर्ट आई थी। बुधवार को इसमें से साढ़े तीन सौ के करीब संक्रमित पाए गए हैं।

 

कोविड संक्रमण के सबसे अधिक मामले जिला मुख्यालय में पाए गए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर में सबसे अधिक 107, काशीपुर में 90, बाजपुर में 19, गदरपुर में 36, जसपुर-में 15, खटीमा में 33, किच्छा में 16, और सितारगंज में 28 संक्रमित मिले हैं। जनपद में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 942 हो गई है।कोरोना पाज़िटिव पाएं लोगों में खटीमा के दो पुलिस सिपाही व एक सब इंस्पेक्टर शामिल हैं। वही जिले के सितारगंज के एक विधालय के 15 विद्यार्थी भी कोरोना पाज़िटिव पाएं गये है।

 

स्वास्थ्य महकमे ने बुधवार को नये कटेनमेट जोन रुद्रपुर में 11, सितारगंज में 4, बाजपुर में 3, किच्छा में 2, जसपुर में 1 कटेनमेट जोन बनाए हैं। वही जसपुर में बुधवार को भी जांच के दौरान 22 लोग कोरोंना पाज़िटिव पाएं गये। इससे पूर्व यहां 24 लोग कोरोना पाज़िटिव पाएं गये थे। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। पुलिस ने देर रात तक सड़कों पर घूमते हुए लोगों को घर जाने की हिदायत दी और उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *