विधानसभा 60 कालाढूंगी से अली हुसैन भी विधायक के लिए लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव 

ख़बर शेयर करें -

कालाढूंगी-(जुबैर आलम) कालाढूंगी विधानसभा सीट पर अभी तक कोई भी दावेदार सामने नहीं आए हैं इसी बात को देखते हुए अली हुसैन ने भी दावेदारी का ऐलान किया अली हुसैन से बात करने पर उन्होंने बताया कालाढूंगी विधानसभा के नाम से पहचाने जाने  वाली जगह है

 

परंतु यहां पर कोई भी पार्टी लोकल के कैंडिडेट को टिकट नहीं दे रही है इसी चीज को दिहान में रखते हुए अली हुसैन ने निर्दलीय विधायक के लिए इलेक्शन लड़ने के लिए पर्चा भरने की बात की और साथ में बताया कालाढूंगी की बहुत सी समस्याएं हैं जिसको केवल यहां से जमीन से जुड़े हुए ही व्यक्ति पूर्ण रूप से समझ सकता है

 

और इन कार्यों को कराने में अपना योगदान कर सकता है जब यहां का कोई व्यक्ति इलेक्शन में खड़ा ही नहीं होगा तो वह यहां की परेशानियों के बारे में क्या समझेगा और विधानसभा 60 कालाढूंगी की जनता से भी अपना सपोर्ट करने के लिए 28 तारीख को साथ चलने के लिए अनुरोध किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *