किसानों ने मनाया विश्वासघात दिवस मोदी सरकार के किसानों से किए वादे पूरे न होने पर किसान आक्रोशित

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-(सुनील शर्मा) मोदी सरकार द्वारा किसानों से किए वादे पूरे न होने पर आक्रोशित किसानों ने देश भर में विश्वासघात दिवस के रूप में बनाया जहां किसानों ने देशभर के अंदर जिला और तहसील स्तर पर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिए जा रहे हैं

 

उसी क्रम में काशीपुर में भी किसानों द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। एसडीएम कार्यालय में भी भारतीय किसान यूनियन के संगठन के नेतृत्व में किसानों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा और केंद्र सरकार से किसानों की मांग को जल्द पूरा कराने की मांग की।

 

किसानों ने मोदी सरकार को झूठा बताते हुए कहा कि 15 जनवरी के फैसले के बाद भी केंद्र सरकार ने 9 दिसंबर के अपने पत्र में किया कोई वादा पूरा नहीं किया है. MSP के मुद्दे पर सरकार ने कमेटी के गठन की कोई घोषणा नहीं की है.

 

किसान आंदोलन के दौरान दर्ज हुए केसों को तत्काल वापस लेने और शहीद परिवारों को मुआवजा देने के वादे पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है केंद्र सरकार ने जो भी वादे किए थे वह अभी तक पूरे नहीं किए हैं जिससे साबित होता है

 

कि केंद्र सरकार पूरी तरह झूठी है और किसानों का उत्पीड़न कर रही है। इस दौरान किसानों ने 31 जनवरी को विश्वासघात दिवस के रूप में मनाया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *