निर्दलीय प्रत्याशी संध्या डालाकोटी का तबा तोड़ चल रहा जनसंपर्क,मेरी लड़ाई केवल नारी सम्मान के लिए है-संध्या

ख़बर शेयर करें -

 

 

लालकुआं-(राहुल दुमका) चुनावी समर शूरु होते ही निर्दलीय प्रत्याशी और कांग्रेस बागी संध्या डालाकोटी अपने चुनाव प्रचार को लेकर काफी सजग हो गई है। लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क करते हुए अपने वोट बैंक को बढ़ाने का काम कर रही हैं।

 

लालकुआं विधानसभा के हल्दूचौड़ क्षेत्र में दुकान दुकान जा कर एक डोर टू डोर कैंपेनिंग करके अपना जनसंपर्क अभियान आगे बढ़ा रही है। संध्या डालाकोटी ने कहा ने अपने पक्ष में वोट करने के लिए दुकानदारों से अपील की दोपहर की मातृशक्ति और नारी शक्ति को दबाने का काम जो इन पार्टियों ने किया है

 

उसे मैं ऊपर उठाने का काम करूंगी। नारी सम्मान को हर जगह ठेस पहुंचाई जाती है। उनके खिलाफ मेरी यह बुलंद आवाज है। वही मिडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि मेरी किसी विशेष से लड़ाई नहीं है मेरी लड़ाई केवल नारी सम्मान के लिए है और उन पार्टियों के विरुद्ध है जो नारी को सम्मान देना नहीं जानते।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *