बागी भाजपा विधायक ठुकराल पर शिकंजा… मां का अपमान करने वाला जनता का नहीं हो सकता-मनोज तिवारी

ख़बर शेयर करें -

बहन बेटियां को अपमानित करना ठुकराल की पुरानी परम्परा-आर पी सिंह

रुद्रपुर- (एम् सलीम खान) भाजपा के बागी विधायक और निर्दलीय चुनाव लड रहे विधायक राजकुमार ठुकराल पर भाजपा ने शिकंजा कसा है। भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा के समर्थन में उतरे दिल्ली के सांसद व भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी कल अपने तय कार्यक्रम के अनुसार रुद्रपुर पहुंचे। उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर पी सिंह और हरियाणा सरकार के मंत्री भी रुद्रपुर पहुंचे।

 

इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा के समर्थन में डोर डोर टू जनसंपर्क में शामिल होकर उनके लिए मतदान करने की अपील जनता से की। इसके बाद उन्होंने शहर रुद् कोटिनेटेल होटल में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। दिल्ली के सांसद व भोजपुरी फिल्म जगत के स्टार मनोज तिवारी ने इस दौरान कहा कि मां का अपमान करने वाला कभी भी जनता का हितैषी नहीं हो सकता।

जो भाजपा को अपनी मां कहकर गुमराह करता था, उसकी हकीकत सामने आ गई है। तिवारी ने कहा कि अगर बागी विधायक राजकुमार ठुकराल सच्चे होते तो पार्टी के खिलाफ जाकर चुनाव नहीं लडते। उन्होंने कहा कि अपनी मां के साथ विश्वासघात नहीं करते। सांसद तिवारी इससे पहले सिटी क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में भी राजकुमार ठुकराल पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में इस प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है।

 

प्रेम वार्ता में सांसद तिवारी कहा कि मैं यहां भाजपा के सच्चे सिपाही शिव अरोरा के समर्थन में जनसंपर्क करने आया हूं। तिवारी ने कहा कि इससे पहले मैं रुद्रपुर 3 जनवरी को आने वाला था, लेकिन कोविड के कारण मैं नहीं आ सका। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मैंने एक बैठक की, इसके बाद मैंने भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा के समर्थन में जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में जीवन में बदलाव, स्वास्थ्य, आवास के लिए भाजपा सरकार ने पीएम मोदी के नेतृत्व में इस प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम किया है।

 

उन्होंने कहा कि एक मात्र उत्तराखंड राज्य ऐसा है, जहां अटल आयुष्मान को लागू किया गया है। इसके अलावा अन्य राज्यों में दूसरी योजना बनाई गई है। सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा ने हर गरीब परिवार को पांच लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज कराने की सुविधा मुहैया कराई है। वही हरिद्वार से दिल्ली तक रोपवे का निर्माण किया।अब आप चंद घंटों में हरिद्वार से दिल्ली तक सफर तय कर सकते हैं। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का झूठ का घड़ा भर चुका है।

 

जनता उनके छलावे में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा भाजपा सबका साथ सबका विकास की नीति पर चलते हुए हर वर्ग के चहुंमुखी विकास की सोच रखतीं हैं। उन्होंने बातों बातों में कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कांग्रेस सत्ता में आने से पहले ही एक धर्म विशेष के लिए यूनिवर्सिटी बनाने की कर रही है।इस बात से कांग्रेस की मानसिकता का अंदाजा आप स्वयं लगा सकते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर पी सिंह ने कहा कि भाजपा से गद्दारी करने वाले को बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा जो व्यक्ति एक जनप्रतिनिधि होने के बाद बहन बेटियों का अपमान करें, उसके लिए अनुशंसित भाजपा में कोई जगह नहीं है।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है, और सबका सम्मान करना जानती है। लेकिन निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार ठुकराल की बहुत सी वीडियो आप सबके पास मौजूद होगी, जिसमें वह बहन बेटियो का अपमान करते नजर आ रहा है। ऐसे व्यक्ति के भाजपा में कोई जगह नहीं है।आर पी सिंह ने कहा कि निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार ठुकराल जिस भाजपा को अपनी मां कहते थे।उसी मां की पीठ में खंजर घोंपा है। उन्होंने कहा कि उन्हें इसी मां ने 25 साल तक कई महत्वपूर्ण मौके दिए। भाजपा के दम पर वह विधायक से लेकर चैयरमेन, कारपोरेट जैसे पदों पर रहे।आज जब पार्टी ने दूसरे भाई को मौका दिया

 

तो उन्होंने पार्टी अपनी मां की पीठ में खंजर घोंपने का काम किया। उन्होंने कहा कि निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ठुकराल औंधे मुंह गिरेगे। एक सवाल के जवाब में सांसद मनोज तिवारी, प्रवक्ता आर पी सिंह ने कहा कि भविष्य में भाजपा कभी भी ऐसे गद्दार को पार्टी में कोई जगह नहीं देगी।इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा फिर से उत्तराखंड में सत्ता बनाने जा रही है।इस दौरान भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा, मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी, भाजपा नेता तरुण दत्ता,उत्तम दत्ता, विवेक राय, राजेंद्र सिघधर, मुकेश पाल, सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *