कांग्रेस  प्रत्याशी के प्रचार में महिलाओं की टीम के साथ धर्मपत्नी कामाक्षी सिंह उत्तरी मैदान मैं।

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-(सुनील शर्मा) कांग्रेस प्रत्याशी नरेन्द्र चन्द सिंह को भारी वोटों से जिताने के लिए युवा कांंग्रेस, अल्पसंख्यक  कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं के साथ ही महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी चुनाव प्रचार को धार दे दी है। वरिष्ठ कांग्रेस  नेत्रियों के साथ ही प्रत्याशी नरेन्द्र की पत्नी  कामाक्षी सिंह चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंके हुए हैं।

 

कामाक्षी सिंह के साथ गीता चौहान के नेतृत्व में सैनिक कालौनी, पशुपति विहार, आनन्दम कॉलोनी, जसपुर खुर्द में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई। कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र चंद्र सिंह को जिताने के लिए महिला मोर्चा ने कसी कमर। कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र चंद्र सिंह के पक्ष में जनसंपर्क कर कांग्रेस पार्टी को जिताने की अपील की।

 

और कामाक्षी सिंह ने  कहा कि कांग्रेस की सोच विकास की है। कांग्रेस जनता के दुख-दर्द को महसूस करती हैं। उन्होंने कहा कि काशीपुर में जितने विकास कार्य कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए, भाजपा ने उसका एक प्रतिशत भी नहीं किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *